31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विनर बनने के बाद मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट की पहली तस्वीर, इस खास शख्स को दिया स्पेशल थैंक्स

Bigg Boss 17 Winner: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस को जीतकर घर से बाहर आने के बाद फेमस यूट्यूबर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 29 Jan 2024, 12:49 PM IST

bigg_boss_17_winner.jpg

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 के विनर का ऐलान हो गया है। मुनव्वर फारूकी ने इस सीजन का खिताब जीत लिया है। शो ने हर बार की तरह इस बार भी फैंस को एंटरटेन किया। वहीं अब शो से बाहर आने के बाद बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी ने अपनी पहली पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में मुनव्वर बहुत खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के बारे में बात भी की है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
'बिग बॉस 17' के खत्म होने के बाद मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। शो के होस्ट सलमान खान इसमें मुनव्वर को ट्रॉफी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। मुनव्वर फारूकी ट्रॉफी पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। वे पहले से ही सलमान खान के फैन रहे हैं और उनके हाथ से ये ट्रॉफी पाना मुनव्वर के लिए और भी स्पेशल रहा। इस मौके पर उन्होंने घर से बाहर आने के बाद सबसे पहले जनता का शुक्रिया कहा और सलमान खान को भी मेंशन किया।

पोस्ट में लिखी मन की बात
फोटो के साथ मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा- ‘आपके सपोर्ट के लिए बहुत बहुत शुक्रिया जनता। आखिरकार ट्रॉफी डोंगरी पर आ ही गई। बड़े भाई सलमान खान सर को उनकी गाइडेंस के लिए ढेर सारी शुक्रिया। मुनव्वर की जनता और मुनव्वर के वॉरियर्स को दिल से शुक्रिया।’ उनके शो जीतने के बाद फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे है। बता दें कि मुनव्वर अभी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं बने हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में छाई 'एनिमल' और '12th फेल', अपने नाम किए ये बेस्ट कैटेगरी अवार्ड्स