
बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा
Bipasha Basu Daughter Devi: बॉलीवु़ड में साल 2023 में कई कपल पेरेंट्स बने है। उन्होंने इस बात का बेहद ख्याल रखा की अपने न्यू बॉर्न बेबी की फोटो कैमरे में कैद न हो। जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा को 1 साल के बाद फैंस के सामने लाए। क्रिसमस के मौके पर बिपाशा ने भी देवी का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया है। देवी की तस्वीर देखकर फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं।
देवी की पहली फोटो आई सामने
बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते साल पेरेंट्स बने थे। देवी के जन्म के बाद से बिपाशा की फैमिली सुर्खियों में बनी रहती है। इस साल दिवाली पर देवी ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उस समय फैंस को लगा था कि बिपाशा और करण बेटी का चेहरा फैंस को दिखाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पर फैंस की वो इच्छा कपल ने क्रिसमस पर पूरी कर दी है।
फैंस ने बांधे तारीफो के पुल
बिपाशा बसु ने देवी की एक फोटो शेयर की है। इसमे देवी का साइड फेस दिख रहा है। रेड कलर की ड्रेस और हेयरबैंड में देवी बहुत ही प्यारी लग रही है। बिपाशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-इस क्रिसमस सांता के पास एक नया हेल्पर है जो अपने साथ सभी के लिए खुशी और प्यार का गिफ्ट लेकर आया है।
देवी का चेहरा देखकर फैंस ने बिपाशा के पोस्ट पर कमेंट की लाइन लगा दी है। देवी को कुछ फैंस करण की कॉपी बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा- पापा की कॉपी। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- बार्बी डॉल। एक फैन ने लिखा- हमारा छोटा सांता।
Published on:
27 Dec 2023 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
