21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bipasha Basu के ग्लैमरस अवतार ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, एक्ट्रेस ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

बिपाशा बुस पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में बिता रही हैं छुट्टियां मालदीव से बिपाशा बसु ने अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर लगाई आग

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Feb 22, 2021

bipasha_basu.jpg

Bipasha Basu

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) फिल्म इंडस्ट्री बोल्ड एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। वह अभी फिल्मों में भले ही एक्टिव नहीं हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसके अलावा, वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ भी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कपल गोल्स देती रहती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म 'काय पो छे' को पूरे हुए 8 साल, डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने किया एक्टर को याद

इन दिनों बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मालदीव (Maldives) वेकेशन के लिए गए हुए हैं। यहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। रविवार को उन्होंने समुद्र किनारे से अपनी बिकिनी फोटोज़ साझा की थीं। इसमें वह पीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। समुद्र किनारे खड़े होकर बिपाशा जबरदस्त अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस उनके फिटनेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

अब कुछ ही देर पहले बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है। इसमें दोनों एक-दूसरे के हग किए हुए बैठे हुए हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं बिपाशा काफी हॉट लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Sunny Leone ने एक बार फिर बोल्ड फोटोशूट से बटोरीं सुर्खियां, स्विमिंग पूल में दिए हॉट पोज़

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को अप्रैल में पांच साल पूरे हो जाएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु को आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। इसमें वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं। फिल्म में दोनों कई बोल्ड सीन भी दिए थे। लेकिन फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस खास कमाल नहीं दिखा पाई।