1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजतक रिलीज नहीं हुई शाहरुख की ये 5 बिग बजट फिल्में, एक हॉलीवुड की मूवी

शाहरुख को इस इंडस्ट्री में तकरीबन 25 साल से भी ज्यादा हो गया है। उन्हें बॉलीवुड का रोमाटिंक हीरो कहा जाता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 2 Nov 2018, 3:56 PM IST

shahrukh khan

shahrukh khan

बादशाह शाहरुख खान 2 नवबंर को 53 साल के हो गए। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए उनके फैंस और परिवार वालों ने पूरी कोशिश की। वहीं उनके घर में देर रात से ही जश्न का माहौल बना हुआ है। शाहरुख को इस इंडस्ट्री में तकरीबन 25 साल से भी ज्यादा हो गया है। उन्हें बॉलीवुड का रोमाटिंक हीरो कहा जाता है। उनको लेकर एक बात और भी फेमस है की इंडस्ट्री में रोमांटिक फिल्मों की शुरुआत किंग खान ने ही की है। बता दें कि शाहरुख की हिट और फ्लॉप फिल्मों के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप उनकी उन फिल्मों के बारे में जानते हैं जिसमें उन्होंने काम तो किया लेकिन वो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं। आज हम आपको उनकी ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं...

'एक्स्ट्रीम सिटी' (2011)
शाहरुख के बारे में एक बात कोई नहीं जानता है कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। बता दें कि साल 2011 में शाहरुख हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रीम सिटी' के लिए शूटिंग कर रहे थे। लेकिन ये फिल्म किन्हीं कारणों से रिलीज नहीं हुई। इस मूवी को हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मार्टिन स्कोर्सेसे डायरेक्ट कर रहे थे। शाहरुख के अपोजिट टाइटेनिक फेम लियोनार्डो डिकैप्रियो लीड रोल में थे।

'रश्क' (2001)
फिल्म 'रश्क' की शूटिंग साल 2001 में शुरू हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जूही चावला भी थीं। इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी। ये फिल्म रिलीज क्यों नहीं हुई आज तक इसका पता नहीं चला।

'अहमक' (1991)
शाहरुख खान तीसरी फिल्म 'अहमक' भी रिलीज नहीं हुई। फिल्म का निर्देशन मणि कौल कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख के साथ अयूब खान और मीता वशिष्ठ मुख्य किरदार में थीं। ये फिल्म पूरी तरह से तैयार हो गई थी और साल 2015 के फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई लेकिन सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी।

'शिखर' (1995)
फिल्म 'परदेस' से पहले डायरेक्टर सुभाष घई ने शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित को फिल्म 'शिखर' में एप्रोच किया। लेकिन शाहरुख चाहते थे कि फिल्म में कुछ बदलाव किया जाए। सुभाष इसके लिए तैयार नहीं हुए और शाहरुख ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद सुभाष ने फिल्म का नाम बदलकर 'ताल' कर दिया और ऐश्वर्या राय के साथ एक्टर अक्षय खन्ना को बड़े पर्दे पर उतारा। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

'किसी से दिल लगाके देखो' (1996)
शाहरुख की सिनेमाघर न पहुंच पाने वाली 5वीं फिल्म है 'किसी से दिल लगाके देखो।' साल 1996 की इस मूवी के डायरेक्टर कल्पतरु थे। इसमें शाहरुख के अलावा आयशा जुल्का और मधु भी लीड रोल में थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन