
Jaya_Rekha
मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनकी और रेखा की लव स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आज भी जया बच्चन को रेखा फूटी आंख नहीं सुहाती। बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट होना आम बात हो चली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लिस्ट में 80 के दशक मशहूर अदाकारा रेखा और जया भादुड़ी का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि '80 के दशक में रेखा और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, जो जया के पति हैं, के बीच प्रेम संबंधों की कहानियों से फिल्मी पत्रिकाएं भरी रहती थीं। यहां तक कि 'स्टारडस्ट' जैसी नामी पत्रिका ने भी तमाम किस्से प्रकाशित किए। बॉलीवुड में यह भी कहा जाता है कि वर्ष 1982 में आई यश चोपड़ा की अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा अभिनीत फिल्म 'सिलसिला' की कहानी में असली संबंधों को ही पर्दे पर उतारा गया था।
अमिताभ-रेखा का अफेयर चर्चा में रहा
अमिताभ बच्चन अभिनेत्री रेखा के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे। इन दोनों के इश्क की खबरें कई दिनों तक चलीं। यहां तक कि कुछ लोगों को अब भी यकीन है कि अमिताभ रेखा से आज भी चुपचाप मिलते हैं। फिल्म दो अनजाने (1976) में पहली बार रेखा और अमिताभ ने साथ काम किया। रेखा शादीशुदा अमिताभ के अभिनय और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके प्यार में पड़ गईं। अमिताभ भी रेखा की खूबसूरती के दीवाने हो गए। मगर पत्नी जया ने धैर्य का परिचय दिया और वह आखिरकार अमिताभ को वापस पाने में कामयाब रहीं। फिल्म सिलसिला (1981) के साथ दोनों के साथ काम करने का सिलसिला भी खत्म हो गया, जब उमराव जान के लिए रेखा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला तो सबसे पहले अमिताभ ने रेखा को फोन कर बधाई दी थी।
अचानक मांग में सिंदूर भरकर पार्टी में पहुंची रेखा
कहा जाता है कि रेखा ने बिना डरे अपने कुछ दोस्तों को अमिताभ के साथ अपने रिश्तों के बारे में साफ-साफ बता दिया था। उधर शादीशुदा अमिताभ घबरा गए और रेखा से जुड़े हर सवाल को उन्होंने सिरे से नकार दिया। फिर वो दिन आया जिसने हंगामा बरपा कर दिया...। अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा मांग में सिंदूर भरकर बिलकुल एक शादीशुदा औरत की तरह पहुंच गईं। ये अफवाह उड़ी कि रेखा और अमिताभ ने चुपके से शादी कर ली है हालांकि रेखा ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा।
उधर जया के सब्र का बांध टूटने लगा था उन्होंने एक दिन रेखा को फोन कर अपने घर डिनर पर बुला लिया। अमिताभ उस वक्त शहर से बाहर थे, रेखा पहले तो घबराईं लेकिन फिर जया से मिलने चली गईं। कहा जाता है कि डिनर के दौरान रेखा से जया ने अमिताभ और उनके कथित अफेयर पर कुछ भी नहीं कहा हालांकि जब रेखा लौटने लगीं तो जया ने सिर्फ इतना कहा-कुछ भी हो जाए मैं अमिताभ को कभी नहीं छोड़ूंगी...।
1984 में एक इंटरव्यू में रेखा ने अपने रिश्ते पर बात की
ऐसा नहीं है कि रेखा ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। साल 1984 के नवंबर अंक में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा कि मेरी बातों से किसी को कोई खास फर्क नहीं पडऩा चाहिए क्योंकि मैं दूसरी औरत हूं। उन्होंने जया पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे शख्स के साथ एक छत के नीचे रहने का मतलब मैं समझ सकती हूं जो किसी और से प्यार करता हो। रेखा ने साफ कहा कि मैं अब किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकती, शादी पर उन्होंने कहा कि हम ऐसी चीज के बारे में सोचकर क्यों दुखी हों जो हो ही नहीं सकती।
Published on:
11 Oct 2017 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
