1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एक्ट्र्रेस के अंडरवर्ल्ड से रहे संबंध, ड्रग तस्कर से रचाई शादी, हिट कॅरियर ऐसे हुआ तबाह

शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ जुड़ गया।
2 min read
Google source verification
Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बॉलीवुड टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। ममता ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है। आज ही के दिन यानी 20 अप्रेल, 1972 को मुंबई में जन्म हुआ था। उन्होंने फिल्म तिरंगा से अपने बॉलीवुड की शुरुआत की। फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। इसी साल ममता ने टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचाया था।

शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ जुड़ गया। बताया जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली। तस्करी के चलते विक्की जेल चला गया। इसके बाद ममता भक्ति में डूब गई और उन्होंने 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन' नाम की एक किताब लिखी।

ममता फिल्म इंडस्ट्री में जब नई थीं तब उसे कोई जानता तक नहीं था। उस समय 'स्टारडस्ट मैग्जीन' के कवर शूट के लिए एक नए चेहरे की तलाश की जा रही थी। कई बड़ी हीरोइनों ने वो शूट कराने से मना कर दिया। जब ममता को यह आफर मिला तो वह राजी हो गई। इस फोटो शूट में वह टॉपलेस हुई थी। इस फोटोशूट के जरिए ममता कुलकर्णी को खूब शोहरत मिली। हालांकि कुछ लोगों यह अच्छा नहीं लगा। ममता का यूं टॉपलेस होना रास नहीं आया।