आज रणवीर सिंह बॉलीवुड में जाना पहचाना नाम हैं। फिल्म पद्मावत उनके कॅरियर की बेस्ट फिल्म है। रणवीर को इंडस्ट्री में पहला मौका फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से मिला। अपने कॅरियर के टर्निंग पाइन्ट के बारे में रणवीर बताते हैं, 'बैंड बाजा बारात' शुक्रवार को रिलीज हुई और सोमवार तक एक्टर पूरे देश में एक जाना पहचाना नाम थे। लेकिन 2010 से 2013 तक मैं क्या कर रहा हूं मुझे खुद ठीक से नहीं पता था। साल 2013 में मैंने फिल्म 'लूटेरा' की जिसने मुझे Critics के पैमाने पर खड़ा किया फिर उसके बाद रिलीज हुई फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' ने कमर्शियली काफी सक्सेसफुल रही।