
Birthday Special: Shoma Anand lifestory unknown facts tv shows movies
टीवी शो 'Hum Paanch' की फेमस अदाकारा Shoma Anandआज अपना 61 वां Birthday मना रही हैं। शोमा ने कई सालों तक न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री पर राज किया है बल्कि Rishi Kapoor जैसे दिग्गज सितारों के साथ बड़े पर्दे पर भी रोमांस किया। शोमा आनंद ने अपना कॅरियर 1976 में फिल्म 'बारूद' से शुरू किया था। इस फिल्म में शोमा, एक्टर ऋषि कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'जिगर' और 'कुली' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए।
हालांकि बतौर लीड एक्ट्रेस शोमा सिनेमाजगत में ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। धीरे-धीरे उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने लगे। लेकिन एक्ट्रेस ने बतौर सपोर्टिंग एक्टर भी कई सालों तक बॅालीवुड पर राज किया। 'हंगामा', 'क्या कूल हैं हम' और 'कल हो ना हो' जैसी बड़े बजट फिल्मों में कॉमेडी कर शोमा ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री की ओर अपना रुख कर लिया।
इसके बाद ने टीवी इंडस्ट्री में धूम मचाई। शोमा का सबसे पॉपुलर सीरियल था 'हम पांच'। टीवी पर शोमा ने मां, बहन, चाची, बीवी सभी तरह के किरदार बखूबी निभाए हैं। हालांकि टीवी पर भी वह सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर ही नजर आईं।
शोमा ने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी की। लेकिन शादी के बाद शोमा को फैमिली सपोर्ट नहीं मिला और वे बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं। शोभा अचानक ही टीवी और फिल्मों से गायब हो गईं। उन्होंने काम छोड़ दिया। हालांकि उनके फैंस अभी भी उन्हें फिल्मों में देखने को बेताब हैं।
Published on:
16 Feb 2019 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
