बता दें सुरेश वाडकर ने बाद में अपने से 12 साल छोटी स्टूडेंट पद्मा से शादी की। उनकी दो बेटियां (अनन्या और जिया) हैं। सुरेश ने 'लगी आज सावन की' (चांदनी- 1989), 'ओ रब्बा कोई तो बताए' (संगीत- 1991) और 'सपने में मिलती है' (2011) जैसे गाने इस इंडस्ट्री को दिए हैं। माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 70 फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'राम लखन', 'परिंदा', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'राजा' और 'दिल तो पागल है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इन फिल्मों के जरिए माधुरी ने खुद को बॉलीवुड की सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर लिया।