9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

एक भूत बंगले ने बनाया था राजेश खन्ना को बॉलीवुड का सुपरस्टार!

बी टाउन के गलियारों में उस वक्त अफवाहें थी कि राजेश खन्ना के इस स्टारडम के पीछे एक भूत बंगले का हाथ है।

2 min read
Google source verification
rajesh khanna

rajesh khanna

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का कल 76वां बर्थडे था। बता दें कि वह वर्ष 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। राजेश खन्ना अकेले ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। लेकिन क्या आपको पता है कि एक भूम बंगले की वजह से वह कामयाब हो पाए।

स्टारडम के पीछे भूत बंगला:
बता दें कि राजेश खन्ना ने 1966 में डायरेक्टर चेतन आनंद की फिल्म 'आखिरी खत' से डेब्यू किया था। जब राजेश खन्ना ने लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी तो उस समय बी टाउन के गलियारों में उस वक्त अफवाहें थी कि राजेश खन्ना के इस स्टारडम के पीछे एक भूत बंगले का हाथ है।

इस अभिनेता से खरीदा था बंगला:
दरअसल जब अभिनेता राजेन्द्र कुमार बॉलीवुड में अपने कदम जमा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंगले पर पड़ी। उन्होंने वह बंगला खरीद लिया। लेकिन उन्होंने जो बंगला खरीदा था, उसके बारे में लोगों का मानना था कि वह एक भूत बंगला है। इस बंगले को खरीदने के बाद राजेन्द्र कुमार ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। बाद में उनके कॅरियर में अचानक ब्रेक लग गया। परिस्थितियां ऐसी हो गईं कि उन्हें वह बंगला बेचना पड़ा। राजेन्द्र कुमार से यह बंगला राजेश खन्ना ने 60 हजार रुपए में खरीद लिया। वह भूत बंगला ही आशीर्वाद बंगले के नाम से फेमस हुआ।

बंगले में शिफ्ट होते ही मिली जबरदस्त सफलता:
जब राजेश खन्ना इस बंगले में शिफ्ट हुए तो उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। आशीर्वाद में आने के बाद राजेश खन्ना ने सफलता की बुलंदियों को छुआ। जब उन्होंने डिंपल कपाडिया से शादी की थी तो वह उस समय इसी बंगले में रहते थे।

बिजनेसमैन को बेचा बंगला:
बता दें कि राजेश खन्ना ने अपने जीवन के आखिरी लम्हें भी आशीर्वाद बंगले में अकेले बिताए। राजेश खन्ना की मौत के दो साल बाद वर्ष 2014 में राजेश खन्ना का ये बंगला बिजनेसमैन शशि करण शेट्टी ने 90 करोड़ रुपए में खरीदा था।