30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्गज एक्टर सईद जाफरी का निधन, फेसबुक पर भांजी ने दी जानकारी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सईद जाफरी का निधन हो गया है। सईद की उम्र 86 साल थी।

2 min read
Google source verification

image

Divya Singhal

Nov 16, 2015

saeed jaffrey

saeed jaffrey

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सईद जाफरी का निधन हो गया है। सईद की उम्र 86 साल थी। अभी तक उनके निधन के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उनकी मौत के बारे में उनकी भांजी शाहीन अग्रवाल ने इस दुखद खबर को फेसबुक पर पोस्ट किया।

भांजी ने फेसबुक पर दी जानकारी
शाहीन ने लिखा कि आज जाफरीज की एक जनरेशन गुजर गई। सईद जाफरी भी अपने भाई-बहनों के साथ शामिल हो गए और अपने स्वर्गीय पिता की गोद में आनंद ले रहे हैं। जाफरी का पूरा परिवार आप को अलविदा करता है।

Today, a generation of Jaffreys has passed away.Saeed Jaffrey has joined his brothers and sister and is rejoicing in...

Posted by Shaheen Aggarwal on Sunday, November 15, 2015


शुरुआती करियर

सईद जाफरी ने अपने करियर की शुरूआत दिल्ली में "यूनिटी थिएटर" नाम की संस्था से की थी, उनकी संस्था ने दिल्ली में कई नाटको का सफल मंचन किया था। कुछ सालों तक दिल्ली में काम करने के बाद सईद जाफरी ने लंदन का रूख किया जहां उन्होने पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली और अपने एक्टिंग करियर का अगला पड़ाव उन्होंने लंदन में डाला जहां उन्हें हॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।


भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में किया प्रवेश

भारत में भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें शतरंज के खिलाड़ी, गांधी, मासूम, मंडी, दिल, त्रिमूर्ति सहित दर्जनों फिल्मों से दर्शकों के सामने अपनी अलग पहचान बनाई। सईद जाफरी 1951 से 1956 तक "ऑल इंडिया रेडियो" में पब्लिसिटी और एडवरटाइजिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।


कई पुरस्कारों से हुआ सम्मान

सईद जाफरी को साल 1978 में "शतरंज के खिलाड़ी" के लिए बेस्ट सपोर्टिग एक्टर से नवाजा गया, इसके बाद उन्हें साल 1986 में एक बार फिर फिल्म "राम तेरी गंगा मैली" और साल 1992 में फिल्म "हिना" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा सईद जाफरी पहले एशियन एक्टर थे जिनको "ब्रिटिश और कैनेडियन" अवार्ड में नामित किया गया था, सईद पहले भारतीय थे जिन्हें "आर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर" का अवार्ड मिला था।


आपको बता दें कि सईद जाफरी को फिल्म दिल, किशन कन्हैया, घर हो तो ऐसा, राजा
की आएगी बारात, मोहब्बत, आंटी नंबर वन जैसी फिल्मों में उनके रोल के लिए
जाना जाता था। फिल्म गांधी और हिना में उनके रोल यादगार रहे। जाफरी ने
एक्ट्रेस मेहरुनिमा (मधुर जाफरी) से शादी की, लेकिन 1965 में वे अलग हो गए
और इसके बाद जाफरी ने दूसरी शादी कर ली। सईद जाफरी का जन्म 8 जनवरी 1929 को
पंजाब के मालरकोटला में हुआ था। सईद जाफरी ने भारतीय फिल्मों के अलावा कई
ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया साथ ही उन्हें कई अर्वाड्स से भी नवाजा
गया है।

ये भी पढ़ें

image