30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड सितारों ने कहा थैंक्यू तो मुंबई पुलिस ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में दिया जवाब, आप भी पढ़िए ट्वीट्स

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को धन्यवाद कहा। अब वहीं मुंबई पुलिस ने भी बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में सभी को रिप्लाई किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Apr 10, 2020

mumbai_police_2.jpg

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच जहां देश के नागरिक कोरोना से बचने के लिए घरों में कैद हैं तो वहीं इस महामारी के बीच पुलिस दिन रात काम कर रही है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारों ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को दिल से थैंक्यू मुहिम चलाई। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को लोगों की सुरक्षा के लिए और दिन रात काम करने के लिए धन्यवाद कहा। अब वहीं मुंबई पुलिस ने भी बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में सभी को रिप्लाई किया है।

आलिया भट्ट को रिप्लाई
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को थैंक्यू कहा तो मुंबई पुलिस ने उन्हें रिप्लाई करते हुए लिखा- 'मुंबईकर्स, हम आशा करते हैं कि आप सभी आलिया भट्ट की सलाह से 'राजी' हैं कि किसी भी 'गली' में अनावश्यक रूप से न घूमें और 'डियर ज़िंदगी' का ध्यान रखें। तो कुछ इस तरह मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट को रिप्लाई किया।

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के ट्वीट पर पुलिस ने उन्हें कुछ इस तरह रिप्लाई दिया- 'मुंबईवालों इस समय हमें जो सबसे ज्यादा 'शानदार' सपोर्ट दे सकते हैं, वो है घर पर रहना। और तब तक प्लान बनाओ 'जब वी मीट' तो आप क्या करोगे।'

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को रिप्लाई करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा- 'हम मुंबई को कोरोना से बचाने में सुरक्षा को 'हाफ' नहीं रख रहे हैं। एक शहर जिसमें लाखों 'इश्कजादे' उसके प्यार में जी रहे हैं।'

आयुष्मान खुराना
वहीं आयुष्मान के लिए पुलिस ने लिखा- 'धन्यवाद विक्की। हम मुंबई के लोगों को ज्यादा सावधान रखने के लिए हर जरूरी काम करेंगे।'

तो कुछ इस तरह मुंबई पुलिस कोरोना की महामारी में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है।