
दिलो के हीरो मगर अवार्ड में जीरो। आइये जाने उन बॉलीवुड अभिनेताओं को जिन्होंने कभी फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं जीता
बॉलीवुड दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योगों में से एक है, हिंदी सिनेमा में हजारों एक्टर्स हैं जो एक ही भूमिका के लिए ऑडिशन देते हैं जिसके कारण एक्टर्स के बीच कॉम्पटीशन होता है। बॉलीवुड पर भाई-भतीजावाद और राजनीति का बहुत प्रभाव है, पहले से इस इंडस्ट्री में जिस परिवार और एक्टर ने पैर जमा लिए उन्हें ही ज्यादातर फिल्में मिलती हैं। एक बाहरी व्यक्ति के लिए खुद को स्थापित करना बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन फिर भी, कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं जिन्होंने खुद की मेहनत से इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और सफलता हासिल की है।
फिल्म इंडस्ट्री में आपके काम के लिए पुरस्कार भी दिए जाते हैं, और इनाम भी होते हैं, आईफा और फिल्मफेयर जैसे पुरस्कारों के लिए बड़े आयोजन होते हैं जिनमें से फिल्मफेयर एक महत्वपूर्ण है। यहां कुछ एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में प्रतिभाशाली होने के बावजूद कभी फिल्मफेयर नहीं जीता।
धर्मेंद्र
शोले जैसी यादगार फिल्में देने वाले बॉलीवुड के माचोमैन को कभी भी बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड नहीं मिल पाया। साल 1997 में जाकर उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
राजेंद्र कुमार
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रमुख अभिनेताओं में से एक स्वर्गीय राजेंद्र कुमार थे, जिन्हें धूल का फूल (1959), मेरे महबूब (1963), संगम (1964) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। इस तथ्य के बावजूद कि उन्होंने 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और चार फिल्म किराया नामांकन प्राप्तकर्ता थे, उन्हें अपने चार दशक लंबे करियर में कभी भी फिल्म किराया पुरस्कार नहीं मिला।
शशि कपूर
एक्टर शशि कपूर, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में 170 से अधिक फिल्में की हैं, अपने समय के सबसे प्रसिद्ध और सफल अभिनेताओं में से एक थे। जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कुछ अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया। लेकिन शशि कपूर को कभी भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं मिला।
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पाप्युलर एक्टर्स में से एक हैं। शत्रुघ्न ने अपने चार दशकों से अधिक के करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया ह। उन्हें मेरे अपने (1971), कालीचरण (1976), विश्वनाथ (1978), काला पत्थर (1979), शान (1980) और कई अन्य फिल्मों में उनकी यादगार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इसलिए, यह पचा पाना मुश्किल है कि शत्रुघ्न सिन्हा अब तक कभी भी किसी फिल्म फेयर अवार्ड नहीं जीता हैं।
अक्षय कुमार
राजीव भाटिया जिन्हें अक्षय कुमार के नाम से जाना जाता है, वो बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। उन्होंने कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिक हर तरह के किरदार निभाए हैं। इन किरदारों में अपने अभिनय के लिए अक्षय को समय-समय पर खूब सराहना भी मिली। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को आज तक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला है। हालांकि, इसके लिए वे कई बार नॉमिनेटेड जरूर हुए हैं। खास बात ये है कि वो नेशल अऴॉर्ड जीत चुके हैं लकेिन आजतक फिल्म फेयर अवॉर्ड नहीं।
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अलावा इंटिमेट सीन की शूटिंग दौरान इन बॉलीवुड स्टार्स ने खोया था नियंत्रण
यह भी पढ़ें: यादें : बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज जिनका 2021 में निधन हो गया
Published on:
29 Jan 2022 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
