
जान्हवी कपूर ने किया कथक
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते घरों में कैद सभी लोगों की जिंदगियां ठहर सी गई हैं। सभी का समय घर में बैठे-बैठे ही गुज़र रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स की बात कर तो वो भी घरों में रहकर सोशल मीडिया के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। कुछ समय पहले सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ) ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्हें ताज़ा फूलों की याद सता रही थी। वहीं अब धड़क गर्ल जान्हवी कपूर ( Janvhi Kapoor ) को उनकी डांस क्लास की याद आ रही है।
View this post on Instagram#missing the class room. But anywhere and everywhere can be a classroom no? 🌈
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी डांस की वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में जान्हवी कथक डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। जान्हवी ने ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan ) की फिल्म 'उमराव जान' ( Umrao Jaan ) के गाने 'सलाम' ( Salaaam ) पर बड़ा ही खूबसूरत डांस किया है। अपनी अदाओं से जान्ह्वी ने गाने पर चार चांद लगा दिए हैं। वीडिय़ों में उनके साथ उनकी डांस टीचर भी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मीसिंग क्लास रूम। उनके डांस को देखकर उनके फैंस भी उनसे काफी इम्प्रैस हो रहे हैं। कमेंट कर सभी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
बता दें बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) और दिवंगत श्रीदेवी ( Sridevi ) की बेटी जान्हवी कपूर फिल्म 'धड़क' ( Dhadak ) से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है। फिल्म ऑनर किलिंग पर आधारित थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही जान्हवी कपूर गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल ( Gunjan Saxena The Kargil Girl ) में नज़र आएंगी।
Published on:
13 Apr 2020 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
