बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी सिक्स पैक एब्स के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। रोजाना कई घंटे जिम में पसीना बहा रही हैं और अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दे रही हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स में फिट बॉडी और सिक्स पैक ऐब्स को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। अब लगभग हर एक्टर के सिक्स पैक ऐब्स हैं। लेकिन फिटनेस का जुनून सिर्फ हीरो पर ही नहीं है। जबकि अब एक्ट्रेसेस भी सिक्स पैक एब्स के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। रोजाना कई घंटे जिम में पसीना बहा रही हैं और डाइट पर भी खास ध्यान दे रही हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिनके सिक्स पैक एब्स हैं-
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फैट-टू-फिट ट्रांसफॉर्मेशन का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उनका वजन बढ़ा हुआ था। लेकिन वरुण धवन के साथ "जानेमन आह" गाने में उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया। नाइके के लिए उनका फोटोशूट भी काफी चर्चा में रहा था। जिसमें परिणीति अपने सिक्स पैक एब्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी का नाम बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शुमार होता है। उन्हें जिम में स्पॉट किया जाता है। वह घंटों जिम में पसीना बहाती हैं और कड़ी मेहनत करती हैं। वह अपने एक्सरसाइज और डाइट के लिए सख्त अनुशासन का पालन करती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी सिक्स पैक एब्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
कटरीना कैफ
38 साल की उम्र में भी कटरीना कैफ फिटनेस में कई लोगों को मात देती हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ वह और भी ज्यादा खूबसूरत और फिट होती जा रही है। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। वह जिम में घंटों एक्सरसाइज करती हैं और डाइट का पूरा ध्यान देती हैं। कटरीना ने सोशल मीडिया पर अपनी सिक्स पैक एब्स वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं।
जैकलीन फर्नांडिस
इस लिस्ट में जैकलीन फर्नांडिस का भी नाम शामिल है। एक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। खुद को फिट रखने के लिए जैकलीन योग, जिम वर्कआउट और डाइट का सहारा लेती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वह ब्लैक जिम वियर पहन कर मिरर सेल्फी में अपने वाशबोर्ड एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी।
मंदिरा बेदी
49 साल की उम्र में मंदिरा बेदी अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए फिटनेस के नए लक्ष्य निर्धारित कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करती रहती हैं और सिक्स पैक एब्स की तस्वीरें भी पोस्ट करती हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। उनकी फिटनसे कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है।