29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लास्टिक सर्जरी कराकर इन आठ अभिनेत्रियों ने बदले अपने चेहरे,जिससे बर्बाद हुआ करियर

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार नही बल्कि कई बार कराई प्लास्टिक सर्जरी बॉलीवुड अभिनेत्री कोइना मित्रा ने नाक की कराई थी सर्जरी

3 min read
Google source verification
plastic_surjry.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में देखा जाए कुछ अभिनेत्रियां हमेशा ही सुंदर बनी रहती है। ये एक्ट्रेस अपने लाइफस्टाइल और खूबसूरती को बनाये रखने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। लेकिन इस एक्सपेरिमेंट के चक्कर में वह भले ही खूबसूरती को मेकअप के पीछे छिपाने में कामयाब तो हो जाती हैं लेकिन अंदर ही अंदर यह एक्सपेरिमेंट उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो जाता है लेकिन इसके बाद भी वो जानकर भी अंजान बनी रहती हैं। और चेहरे में बदलाव लाने के लिये तरह तरह की सर्जरी कराकर अपने लुक को बदल डालती है। आज हम बता रहे है ऐसे ही 8 अभिनेत्रियां के बारे में जिन्होनें चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी के बाद बिल्कुल लुक बदल दिया।

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में एक अनुष्का शर्मा कभी अपने होठों को लेकर काफी परेशान रहती थी जिसके बाद उन्होनें अपने होठों की सर्जरी करवाई है। वक्त के साथ उनके लुक में काफी बदलाव आया है। शुरुआत में लिप सर्जरी को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था।

कोइना मित्रा
बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होनें अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भले ही सर्जरी का सहारा लिया है लेकिन ये जरूरी नही है कि सभी के लिये सही साबित हो पाई है। इनमें से कुछ की सर्जरी के कामयाब ना होने पर उनका चेहरा ही बिगड़ गया है। उन्हीं से एक थीं बॉलीवुड अभिनेत्री कोइना मित्रा के साथ। उन्होंने साल 2011 में अपने नाक की सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई। यहां तक कि इस सर्जरी की वजह से उनका करियर भी तबाह हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक बार नही बल्कि कई बार अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई है। तस्वीर में आप ये अंतर साफ देख सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती का हर कोई कायल हैं,जितनी वो पहले सुंदर लगती थी उससे कहीं ज्यादा वो अब खूबसूरत नजर आने लगी है लेकिन क्या आप जानते है कि उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई हुई है।

जाह्नवी कपूर
फिल्मों में एंट्री करने से पहले जाह्नवी कपूर ने अपने लुक्स में काफी बदलाव किए थे चेहरे को बेहतर बनाने के लिए अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी कराई थी।

मिनिषा लांबा
बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने भी अपनी नाक की सर्जरी कराई थी। जिसके बाद उनके लुक्स में गजब का बदलाव देखने को मिला था। इसका अंदाजा आप खुद मिनिषा की तस्वीर देखकर लगा सकते हैं।

आयशा टाकिया
अभिनेत्री आयशा टाकिया ने सलमान खान और शाहिद कपूर जैसे बड़े बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया है एक समय उनकी खूबसूरती की चर्चा हर कियी की जुंबा से सुनी जाती थी। आयशा टाकिया ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करानें के बाद उनका चेहरा काफी खराब हो गय़ा था।

कंगना रनौत
इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। अगर आप सोचते हैं कंगना हमेशा से इतनी खूबसूरत हैं तो आप गलत हैं। उन्होंने पहले लिप सर्जरी करवाई थी इसके बाद उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया।