29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने किया मुंबई पुलिस को याद, पुलिस ने दिया इस अंदाज में जबाब

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने किया मुंबई पुलिस को किया धन्यवाद पुलिस ने भी दिया फिल्मी अंदाज में जबाब

2 min read
Google source verification
ajay-devgan_final.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसमें मुबई शहर इस वायरस चपेट में पूरी तरह से जकड़ता हुआ नजर आ रहा है। यहां के हालात काफी बद्दतर है। लोगों को लगातार सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी जा रही है। और पुलिस लगातार दिन-रात मेहनत करके लोगो को इस महामारी से बचाने का हर संभव प्रयास करते दिख रही है। यहां तक कि पुलिस जनता को जागरूक करने के लिए कई नए-नए तरीके जैसे गाना गाकर ,यमराज बनकर जागरूक करने का प्रयास कर रही है। जिसका बॉलीवुड सेलिब्रेटी धन्यवाद कर रहे है और अपने अपने ट्वीटर के माध्यम से उन्हें उनके काम की सराहना करते हुए ट्वीट भी कर रहे है जिसका जबाब अब मुंबई पुलिस भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कुछ इस तरह से कई मजेदार ट्वीट्स करके दे रही है।

अभी हाल ही में मुंबई पुलिस को शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर करके उनके काम की सहाहना की थी। मुंबई पुलिस ने भी शाहरूख को एक वीडियो शेयर करके कुछ खास अंदाज से जबाब दिया। वीडियो उनकी ही फिल्म 'मैं हूं ना' का है। फिल्म के एक सीन में प्रोफेसर बने सतीश शाह बात करते हुए आदतन थूकते हैं। उनके सामने खड़े शाहरुख खान जंप करके बचने का प्रयास करते है। मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'शाहरुख खान को अब ऐसे स्टंट करने की जरूरत नहीं है। मास्क है ना।'

इससे पहले भी अन्य सेलेब्स के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने खूब रिएक्ट किया। अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए एक ट्वीट किया था। उनके ट्वीट का जबाब भी मुंबई पुलिस ने उन्हें फिल्मी अंदाज में ही दिया था। उन्होनें लिखा था कि-, 'डियर 'सिंघम' हम वही कर रहे हैं जो 'खाकी' को करना चाहिए ताकि स्थितियां सामान्य हो जाएं- 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई'।

आलिया भट्ट ने भी ऐसा ही ट्वीट लिखा था कि 'मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया। प्यार जताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे।' इस पर मुंबई पुलिस ने जवाब में लिखा कि मुंबईकर्स, उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोग आलिया की सलाह पर 'राजी' होंगे। 'गली' में बिना किसी काम के न निकलें और अपनी ‘डियर जिंदगी’ का सभी लोग ख्याल रखें।'