28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल 2020 में ये जोड़ियां कर सकती हैं शादी, एक तो 10 साल बड़ी एक्ट्रेस से लेने जा रहे सात फेरे

ये सितारे साल 2020 में कर सकते है शादी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें हो रही है वायरल

2 min read
Google source verification
celebrity_weddings_in_bollywood.jpg

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसराता जा रहा है। इस गंभीर आपदा से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए घोषित कर दिया गया है। आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। जिसके चलते फिल्मों की शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक सारे काम बंद कर दिए गए। इतना ही नही कुछ बॉलीवुड सितारों ने अपनी शादी की डेट भी डिले कर दी है। आज हम आपको बताने जा रहे है उन जोड़ियो के बारे में जो कर सकते हैं इस साल शादी..

साल 2019 में कई सितारे शादी कर चुके है। और कई लोग तब से लेकर अब तक रिलेशनशिप में रहते हुए जल्द ही शादी करने का एलान भी कर चुके है। इन्ही में नाम आता है बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी कपूर खानदान के चिराग अर्जुन कपूर और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका का नाम शामिल है। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो साल 2020 में शादी कर लेगें या फिर शादी कर सकते हैं।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट् और रणबीर कपूर 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है। और अब पैंस भी इस जड़ी को काफी पसंद भी कर रही है। और इतजार कर रहही है कि ये जोड़ी कब शादी के बंधन में बधंकर एक हो जाए। दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुकी हैं। अब फिर से दोनों की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रणबीर और आलिया इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों की शादी की डेट और जगह तक फाइनल हो चुकी है।

वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन के बारे में बात करे तो बॉलीवुड में इनके अफेयर्स एक से नही कई जानी मानी हस्तियो से रह चुके है लेकिन उन्होनें अपने दिल की रानी को अपने बचपन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को ही बनाया है इस जोड़ी को प अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ स्पॉट होते हुए देख सकते हैं। अब जल्द ही यह जोड़ी 2020 में शादी करने वाली है। वरुण और नताशा ने अपनी शादी को लेकर प्लान भी कर लिए है। कि वे किस तरह से शादी करेंगे। दोनों का परिवार बाली या फुकेट में से किसी जगह को फाइनल कर सकता है। एक बार जगह फाइनल हो जाने पर दोनों परिवार शादी की तैयारियां शुरू कर देंगे। हालांकि वरुण धवन ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी को लेकर कई तरह की खबरें आ चुकी है। पहले यह जोड़ी अप्रैल में शादी करने वाली थी लेकिन यह बात टल गई। इस बात से फैंस को भी काफी निराशा हुई थी। बैसे कहा तो यह भी जाता है मलाइका तो शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन अर्जुन की वजह से शादी में देरी हो रही है। क्योकि अर्जुन अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। अर्जुन का परिवार भी यही चाहता है कि दोनों की शादी जल्दी हो जाए, लेकिन अर्जुन अभी तैयार नहीं है। अर्जुन को जब सही समय लगेगा वह शादी कर लेंगे।

सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल

इन दिनों के बीच का रिलेशिन काफी लंबे समय से चल रहा है। और अब तो सुष्मिता अपने अफेयर को लेकर भी खुलकर बोलने लगी हैं। सुष्मिता ने अपनी शादी को लेकर प्लान बना रही है। लगता है कि यह जोड़ी भी शादी को लेकर पूरी तरह से तैयार है।