
bollywood inside
बॉलीवुड सेलेब्स यदि स्टार्स हैं, तो सिर्फ और सिर्फ अपने फैंस के कारण। ये सेलेब्स हर पल अपने अपने फैंस से घिरे रहते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स की एक झलक पाने के लिए जान तक दे देते हैं । अब भला जान से बढक़र और क्या चीज हो सकती है। बेशक, कुछ नहीं, लेकिन कई बार फैंस इतने क्रेजी हो जाते हैं कि अपने फेवरेट स्टार के लिए अजीबो-गरीब हरकतें करने से भी बाज नहीं आते। उनकी ऐसी ही हरकते उन्हें क्रेजी फैन बना देती है... तो आइए जानते हैं सितारों के कुछ ऐसे क्रेजी फैंस के बारे में...
समोसा फैन
सबसे पहले बात करते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की। इनके एक फैन ने अमिताभ के घर पर ट्रक भर के समोसे भेजे और ऐसा उसने इसलिए किया, क्योंकि वो चाहता था कि अमिताभ एक बार समोसे को हाथ लगा दें ताकि वो समोसे को अमिताभ के फैंस को प्रसाद के तौर पर बांट सके। वहीं कोलकाता में तो कुछ फैंस ने अमिताभ का मंदिर बनवाया है, जहां लोग उनकी पूजा करते हैं।
नेकलेस फैन
करीना कपूर के एक फैन ने उन्हें कई खत लिखे और जब उन खतों का जवाब नहीं मिला, तो उस फैन ने करीना को 40 लाख रुपए कीमत का डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया।
दबंग फैन
दबंग सलमान खान के एक फैन ने तो सलमान खान थीम पर एक रेस्टोरेंट बनवाया। वहीं एक फैन तो भूख हड़ताल पर चला गया और सलमान से ना मिल पाने पर अपनी जान देने की धमकी भी दे डाली।
सैड फैन
ऐश्वर्या राय बच्चन का एक श्रीलंकन फैन तो ऐश्वर्या की शादी से इतना दुखी हुआ कि उसे डिप्रेशन ही हो गया। और तो और ये फैन इस मेंटल स्ट्रैस का कारण यानी ऐश्वर्या पर कोर्ट केस करना चाहता था।
फैंस ऑफ किंग खान...
शाहरुख खान के फैंस तो कुछ ज्यादा ही आगे हैं। किसी ने शाहरुख की फोटो का टैटू बनवाया, तो किसी ने एक स्टार ही शाहरुख के नाम करवा दिया। वहीं विशाल सिंह नाम के एक फैन ने तो अपने घर के हर कोने और कार पर शाहरुख के पोस्टर्स चिपका दिए।
सबसे ऊंचा फैन
शाहिद कपूर का एक एनआरआई फैन तो पहाड़ ही चढ़ गया। दरअसल फिल्म हैदर देखने के बाद इस फैन ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रूस के बेस कैंप पर हैदर का झंडा फहराया।
डिजिटल फैन
अब मिलते हैं मोहित जैन से। दीपिका पादुकोण के इस फैन ने तो दीपिका के नाम पर एक वेबसाइट ही बना डाली। इस वेबसाइट में दीपिका की छोटी से छोटी डिटेल है।
Published on:
04 Sept 2017 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
