
Bollywood Actors Six Pack Abs
नई दिल्ली। एक वक्त था जब बॉलीवुड में हीरो के लिए उनकी एक्टिंग ही जरूरी होती थी। उस वक्त भी उनका काफी क्रेज होता है। जिसमें राजेश खन्ना,ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। उस वक्त सिक्स पैक्स एब्स का चलन नहीं था। लेकिन अब बॉलीवुड का हर एक्टर सिक्स पैक एब्स चाहता है और इसके लिए कड़ी मेहनत करता है। कई एक्टर्स के शानदार एब्स हैं जिन्हें वह फिल्मों में फ्लॉन्ट करते हैं। तो चलिए आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताते हैं-
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन का नाम दुनिया के सबसे हैंडसम और सेक्सी आदमी के लिस्ट में आ चुका है। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने लुक से लोगों को दीवाना बना देते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है।
रणवीर सिंह
बैंड बाजा बारात से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह आज टॉप के एक्टर बन चुके हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह फिल्मों में अपने सिक्स पैक्स एब्स जरूर दिखाते हैं। लड़कियां उनकी बॉडी की दीवानी हैं। हालांकि, अपनी बॉडी का मेनटेन रखने के लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो हर कोई उनकी बॉडी देखकर हैरान रह गया। लुक में तो वह हर किसी को मात देते ही हैं लेकिन फिटनेस के मामले में भी वह सबसे आगे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी जिम वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते रहते हैं।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर को हिंदी फिल्मों का कबीर सिंह भी कहा जाता है। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने हर किसी को अपने गुड लुक का दीवाना बना दिया था। हर लड़की के वह फेवरिट हीरो हुआ करते थे। जब बॉलीवुड में सिक्स पैक एब्स का चलन चल पड़ा तो शाहिद कपूर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई कि हर कोई देखता रह गया।
विक्की कौशल
फिल्म उरी के बाद विक्की कौशल की किस्मत ऐसी चमकी कि उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होने लगी। आज उनकी झोली में एक से बढ़कर प्रोजेक्ट्स हैं। उरी के बाद वह हर लड़की के क्रश भी बन गए थे। अब क्या कहें विक्की हैं ही इतने हैंडसम। इतना ही नहीं, वह भी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं और अपनी बॉडी पर कड़ी मेहनत करते हैं।
Published on:
14 Aug 2021 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
