2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Independence Day 2021: कारगिल वॉर पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में देती हैं देशभक्ति का संदेश

साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था। जिसमें पाकिस्तान को मुहं की खानी पड़ी थी। इसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। इस पर बॉलीवुड में भी कई तरह की फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 14 Aug 2021, 5:16 PM IST

kargil_war_based_movie.jpg

Kargil War Based Movie

नई दिल्ली। साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था। जिसमें पाकिस्तान को मुहं की खानी पड़ी थी। करीब दो महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का उदाहरण है, जिसपर हर देशवासी को गर्व होता है। इस युद्ध में पहली बार 32000 फ़ीट की ऊंचाई पर वायुसेना ने किसी ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। इस पर बॉलीवुड में भी कई तरह की फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।

शेरशाह
ये फिल्म 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। ये फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है, जो अपनी साथी की जान बचाते हुए 7 जुलाई 1999 को शहीद हो गए थे। मरणोपरांत विक्रम बत्रा को सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। युद्ध के दौरान उन्हें कोड नाम शेरशाह दिया गया था। इसी नाम पर 'शेरशाह' फिल्म बनाई गई है।

एलओसी कारगिल
कारगिल युद्ध पर पहली फिल्म 'एलओसी कारगिल' बनी थी। ये फिल्म 12 दिसंबर 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्टर किया था। इसमें अजय देवगन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार ने लीड रोल निभाया था। लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया।

टैंगो चार्ली
इस लिस्ट में फिल्म टैंगो चार्ली का नाम भी शामिल है। ये फिल्म भी कारगिल युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में अजय देवगन, बॉबी देओल और संजय दत्त ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म को मणि शंकर ने डायरेक्ट किया था। आज भी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आती है।

लक्ष्य
'लक्ष्य' फिल्म में कारगिल युद्ध को दिखाया गया था। इसे बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। इसमें एक ऐसे बिगड़े लड़के की कहानी को दिखाया जाता है जो सुधकर सेना में भर्ती हो जाता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, अमरीश पुरी और ओम पुरी लीड रोल में थे।

धूप
करगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के जीवन संघर्षों पर बनी फिल्म 'धूप' को भी लोगों ने खूब पसंद किया। ये फिल्म कारगिल युद्ध में शहीद एक कैप्टन की कहानी पर आधारित थी। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे देश का भ्रष्ट सिस्टम शहीदों के सम्मान का मज़ाक उड़ाता है। फिल्म में संजय कपूर, गुल पनाग, ओम पुरी और रेवती जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन