
Bollywood Singer Atif Aslam Blessed With Baby Girl On Ramadan, Shared First Pic Of Daughter
Atif Aslam Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर आतिफ असलम के घर नया मेहमान आया है। आतिफ की पत्नी सारा ने 23 मार्च को एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया। आतिफ ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को पिता बनने की खुशखबरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी सी बच्ची की पहली तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बेटी के चेहरे की झलक शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। आतिफ और सारा ने अपनी क्यूट बेटी के नाम का खुलासा भी किया है। आतिफ के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर शुभकामनाओं की बौछार कर रहे हैं।
आतिफ ने शेयर की बेटी की तस्वीर
आतिफ असलम ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मेरे दिल की नई रानी आ गई है। बेबी और सारा दोनों एकदम ठीक हैं। प्लीज हमारे लिए दुआएं करिए। हालिमा आतिफ असलम की तरफ से रमादान मुबारक।"
आतिफ ने बेटी के नाम का किया खुलासा
इस पोस्ट में आतिफ ने अपनी बेटी का नाम भी बता दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'हालिमा' रखा है। आतिफ ने अपनी बेटी की तस्वीर जरूर शेयर की है, मगर उसमें हालिमा का चेहरा पूरी तरह से नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी में जमकर ट्रोल हो रही सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू, बर्गर को टोपी पहनाकर कहा - 'आदाब'
नन्ही परी के घर आने से खुश हैं आतिफ
बता दें, आतिफ असलम और सारा भरवानी ने 29 मार्च 2013 को पाकिस्तान के लाहौर में शादी की थी। आतिफ और सारा के पहले से दो बेटे हैं, अब्दुल अहद और आर्यन असलम। अब आतिफ के घर बेटी भी आ गई है। नन्हीं परी के घर आने से आतिफ बेहद खुश हैं।
बॉलीवुड में खूब नाम कमा चुके हैं आतिफ
आतिफ सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अपने गानों की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। पाकिस्तानी गायक आतिफ ने बॉलीवुड में अपना नाम बनाया। उनके गानें आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं। लेकिन फिर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया। लिहाजा सिंगर ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली। मगर आज भी भारत में इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने उर्दू को बताया हिंदुस्तानी भाषा, कहा- बंटवारे के बाद पाकिस्तान...
Published on:
23 Mar 2023 04:51 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
