
इंटीमेट सीन करते समय बॉलिवुड स्टार्स
Bollywood Stars Nervous Shooting Intimate Scene: फिल्मों और वेब- सीरीज में इंटीमेट और किसिंग सीन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनते हैं। इंटीमेट और बोल्ड सीन्स को शूट करने पर अक्सर स्टार्स हिचकिचाते भी हैं। इस तरह के सीन्स सबसे ज्यादा देखने की डिमांड की वजह से आज कल ज्यादातर फिल्मों में स्टार्स को इंटीमेसी वाले सीन करने पड़ जाते हैं। कई स्टार्स ने कुबूला है की उन्हें इंटीमेट और किसिंग सीन सूट करने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई स्टार्स ने ये भी बताया है कि वो इंटीमेट सीन शूट करने के समय नर्वस होकर इधर-उधर भागने लगते थे। आइए इन स्टार्स के बारे में बताते हैं।
महेश भट्ट की फिल्म ‘प्रेम धरम’ में विनोद खन्ना के साथ डिंपल कपाड़िया का एक इंटीमेट सीन था। इस सीन की शूटिंग रात में होनी थी, शूटिंग रूम की लाइट बहुत डिम थी। एक्शन बोलते ही विनोद खन्ना डिंपल कपाड़िया को किस और हग करने लगे और कट कहने के बाद भी एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा। इससे डिंपल कपाड़िया काफी घबरा गईं थीं और किसी तरह वो विनोद खन्ना से खुद को छुड़ाकर मेकअप रूम में जा बैठी थीं।
फिल्म ‘चिंगारी’ में मिथुन चक्रवर्ती के साथ सुष्मिता सेन को इंटीमेट सीन शूट करना था। इस सीन के शूट के दौरान सुष्मिता सेन काफी नर्वस हो गईं थी। मिथुन चक्रवर्ती के साथ इंटिमेट सीन शूट करने के दौरान सुष्मिता सेन बाथरूम में जा बैठी क्योंकि वह काफी डर गई थीं। फिल्म के मेकर्स के मनाने के बाद एक्ट्रेस तैयार हो गईं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन दिनों मिथुन-सुष्मिता के बीच चीजें ठीक नहीं चल रहीं थीं। दोनों किसी बात पर एक दूसरे से काफी नाराज थे।
बॉबी देओल ने वेब सीरीज ‘एक बदनाम: आश्रम 3’ में कई बोल्ड सीन दिए हैं। बॉबी देओल और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के बीच कई इंटीमेट सीन्स भी थे। बॉबी देओल ने ‘एक बदनाम: आश्रम 3’ में ईशा गुप्ता के साथ बोल्ड सीन के बारे में बात की थी। एक्टर ने बताया था कि ईशा गुप्ता के साथ इंटीमेट सीन सूट करने पर वो बहुत नर्वस हो गए थे। एक्टर ने बताया था कि ईशा पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं। ईशा ने बॉबी को भी कंफर्ट फील कराया, जिसके बाद दोनों ने ठीक से शूट किया
रणबीर कपूर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ इंटीमेट सीन दिया था। फिल्म रिलीज के बाद रणबीर ने बताया था कि वो ऐश्वर्या के साथ इंटीमेट सीन शूट करते समय घबरा गए थे। रणबीर ने बताया था कि उनके हाथ कांपने लगे थे, घबराहट होने लगी थी। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने रणबीर को कम्फर्टेबल कराया फिर सही ढंग से सीन शूट हुआ था।
जैकी श्रॉफ को फिल्म ‘द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11’ में इंटीमेट सीन किया था। इस फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने बताया कि वो बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहे थे। वो बहुत घबरा गए थे। जैकी श्रॉफ ये भी कहा थे किहम एक्टर हैं जो रोल दिया जाएगा उसे करना ही पड़ता है।
साल 2015 में फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत को सीनियर एक्टर ओम पुरी के साथ इंटीमेट सीन करना था। मल्लिका को 64 साल के ओम पूरी के साथ इंटीमेट सीन शूट करना आसान नहीं था। मल्लिका ने बताया था कि वो जब भी ओम पुरी के करीब जाती थीं उनका शरीर कांपने लगता था वो नर्वस हो जाती थीं। इसपर ओम पूरी ने मल्लिका शेरावत को समझाया था। इसके बाद दोनों ने इंटीमेट सीन शूट किया था।
Updated on:
09 May 2024 02:22 pm
Published on:
09 May 2024 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
