29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन से घर बैठे स्टार्स एक्टिंग छोड़ बन गए संगीतकार

टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर, अनन्या पांडे का चैलेंज स्वीकार करते हुए अंताक्षरी के लिए गाना गा रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 Apr 2020, 4:40 PM IST

katrina kaif hrithik roshan

katrina kaif hrithik roshan

देश में कोरोनावायरस से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान जनता के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने अपने घरों में बंद है। इसी बीच सितारे अपने-अपने अंदाज में दिन को गुजार रहे हैं। इस कड़ी कोई गिटार सीख रहा है, तो कोई पियानो। फ्री टाइम में सभी अपना अपना टैलेंट दिखा रहे है।

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पियानो बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घर पर रहकर ऋतिक पियानो सीख रहे हैं वहीं उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान घर संभालती हुई दिखाई दी। ऋतिक का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बताते हुए नजर आ रहे हैं कि आजकल वो पियानो बजाना सीख रहे हैं। उन्होंने अपने दो अंगूठों का भी जिक्र किया जिसके वजह से उन्हें पियानो सीखने में कुछ दिक्कते आ रही हैं लेकिन उन्होंने कहा फिर भी कोशिश कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ
हाल ही में टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर, अनन्या पांडे का चैलेंज स्वीकार करते हुए अंताक्षरी के लिए गाना गा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में 'सब तेरा' गाना गाते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की आवाज सुनकर उनके फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी हैरान हो गए हैं। शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे, कृति सेनन, एली अबराम और अर्जुन कपूर भी टाइगर के गाने को सुनकर हैरान रह गए। शिल्पा शेट्टी ने टाइगर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे वाह एक और टैलेंट।'

कैटरीना कैट
कैटरीना कैफ भी बॉलीवुड की बाकी हस्तियों की तरह कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में ही रह रही हैं। जिस वजह से कैटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और लगातार कई तरह के वीडियो भी पोस्ट कर रही हैं। कैटरीना कैफ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गिटार बजाती नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है, और फैन्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'कार्य प्रगति पर है। साउंड भी कुछ दिनों में आ रहा है...उम्मीद तो यही है...अंकुर तिवारी का सिर नहीं झुकने दूंगी।' इस तरह घर पर रहते हुए कैटरीना कैफ अपने टैलेंट को निखार रही हैं।

राधिका मदान
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की एक्ट्रेस राधिका मदान पियानो बजाते हुए क्वारैंटाइन पीरियड को गुजार रही हैं। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें वो फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का टाइटल सॉन्ग बजाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्वारैंटाइन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रही हूं।'

पूजा हेगड़े
मॉडल होने के कारण ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों गिटार के साथ अपना समय बीता रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पूजा की प्रतिभा से प्रशंसकों को प्रभावित किया है। फैंस को भी यह धुन पसंद आ रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग