12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी किन्नरों के रोल में नजर आ चुके हैं बॅालीवुड के ये 5 स्टार्स, तीसरा नाम तो अब बन गया सुपरस्टार

कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें आज के मशहूर स्टार्स ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखाई दिए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 24, 2018

Bollywood top 5 actors who played role of a transgender in movies

Bollywood top 5 actors who played role of a transgender in movies

बॅालीवुड इंडस्ट्री में आज हर तरह की फिल्में बन रही हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बॅालीवुड स्टार्स ट्रांसजेंडर के किरदार निभाने से हिचकिचाते हैं। लेकिन हाल ही में र‍िलीज हुई वेब सीरीज मिर्जापुर में ट्रांसजेंडर रोल को भरपूर स्पेस दिया गया है। फिल्म में उनके जीवन की असलियत को बखूबी दिखाया गया है। इसके अलावा भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें आज के मशहूर स्टार्स ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखाई दिए हैं। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के नाम...

कुब्रा सैत
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' बीते दिनों काफी चर्चा में रही। इस फिल्म में ट्रांसजेंडर का रोल निभा रही 'कुब्रा सैत' ने जमकर तारीफे बटोरी। उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।

आशुतोष राणा
2005 में बनी फिल्‍म 'शबनम मौसी बानो' एक सच्ची घटना पर आधारित थी। शबनम मौसी सार्वजनिक पद के लिए चुनी जाने वाली पहली ट्रांसजेंडर भारतीय हैं। फिल्म में आशुतोष राणा ने शबनम मौसी का किरदार निभाया।

राजकुमार राव
राजकुमार राव ने बंगाली फिल्म में ट्रांसजेंडर का रोल न‍िभाया। फिल्म 'एमी साइरा बानो' में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

निर्मल पांडेय
फिल्म ‘दायरा’ में निर्मल पांडेय ने किन्नर की भूमिका निभाई थी।

सदाशिव अमरापुरकर
1991 में बनी संजय दत्त की मूवी सड़क में सदाशिव अमरापुरकर ने किन्नर की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए सदाशिव को बेस्ट विलेन का अवाॅर्ड भी मिला था।