
Utkarsh Sharma Birthday
Birthday Special: बॉलीवुड में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनकी जिंदगी में इनके पिता का अहम रोल रहा है। उन्होंने जो फिल्म बनाई, उसमें अपने बेटे को कास्ट किया जिससे वह रातों-रात स्टार बन गए। हर किसी की जुबान पर उनके डायलॉग थे। हम बात कर रहे हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ और ‘गदर 2’ में जीते का रोल निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा की। दिलचस्प है इनकी जिंदगी से जुड़े ये किस्से…
उत्कर्ष शर्मा का जन्म 22 मई 1994 को मुम्बई में हुआ था। उत्कर्ष डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं और साल 2001 में फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में अपने बेटे को ही सनी देओल और अमीषा पटेल का बच्चा बनाया था। दर्शकों को जीते का रोल करने वाले उत्कर्ष काफी पसंद आए थे। उत्कर्ष ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। इस दौरान उनसे एक ऐसी गलती हो गई थी, जिससे सलमान खान की नाक पर चोट लग गई थी। उत्कर्ष ने कहा था कि मुझे सेट पर सीन नंबर रिकॉर्ड करने के लिए दिए जाने वाले क्लैप करने का काम दिया गया था। कैमरामैन ने मुझे सलमान खान के चेहरे के करीब क्लैप देने के लिए कहा, मैं उनके चेहरे के बहुत करीब जाकर क्लैप किया, तभी उन्होंने चेहरा थोड़ा ऊपर किया और उनकी नाक बीच में आ गई और उन्हें थोड़ी चोट आ गई थी।
उत्कर्ष शर्मा 'गदर' फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार होने से बचे थे। उत्कर्ष सनी देओल के साथ एक सीन कर रहे थे जिसमें उन्हें ट्रेन पर भागना था। उत्कर्ष ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ट्रेन पर चढ़ने वाला सीन एक दम रियल था। कोई भी केबल या ग्रीन स्क्रीन नहीं थी। कोई कपड़ा भी नहीं था जिससे मुझे सनी सर के कंधे से बांधा जा सके। ये बिल्कुल वैसा ही था कि आपको एकदम सही शॉट मिलेगा या फिर आपकी मौत होगी। कुल मिलाकर आर या पार वाला सीन था।
Published on:
22 May 2024 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
