scriptअपनी सास के लाडले दामाद हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक का नाम है शामिल | bonding-of-these-film-stars-with-their-mother-in-laws | Patrika News

अपनी सास के लाडले दामाद हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक का नाम है शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 10, 2021 02:40:42 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपनी सासू मां के लाडले दामाद हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है।

bollywood_stars.jpg

Bollywood stars bond with their mother in law

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता है। उनकी फिल्मों के अलावा, फैंस स्टार्स की पर्सनल लाइफ में भी बहुत दिलचस्पी रखते हैं। वह अपने फेवरेट स्टार की हर डिटेल के बारे में जानने चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपनी सासू मां के लाडले दामाद हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। वहीं, अक्षय की उनकी सासू मां डिंपल कपाड़िया के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है।
akshay_kumar.jpg
शाहरुख खान
शाहरुख खान और गौरी खान को पावर कपल कहा जाता है। दोनों सालों से साथ में रह रहे हैं और दोनों के बीच आज भी पहले जैसे प्यार बरकरार है। शाहरुख भी अपनी सासू मां सविता छिब्बर के काफी क्लोज हैं। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग है।
shah_rukh_khan.jpg
अजय देवगन
अजय देवगन ने काजोल के साथ शादी की है। दोनों की जोड़ी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। बात करें तो अजय की उनकी सासू मां तनुजा के साथ रिश्ते की तो दोनों बहुत मजबूत बॉन्ड शेयर करते हैं। कई बार अजय को सासू मां का हाथ पकड़कर चलते हुए भी स्पॉट किया गया है।
ajay_devgn.jpg
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय के साथ सात फेरे लिए। जितना ऐश अपनी ससुराव वालों को प्यार करती हैं। उतना ही नहीं अभिषेक भी अपने ससुराल वालों की परवाह करते हैं। उन्हें कई बार अपनी सासू मां के साथ स्पेशल मूमेंट सेलिब्रेट करते देखा गया है।
abhishek_bachchan.jpg
सैफ अली खान
नवाब सैफ अली खान भी करीना कपूर की मां बबीता कपूर यानि अपनी सासू मां के लाडले हैं। उन्हें कई बार सासू मां के साथ स्पॉट किया जाता है। कोई भी खास मौका होता है तो सैफ और करीना परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं।
saif_ali_khan.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो