
नई दिल्ली। बॉलीवुड में हिट फिल्म देकर अपनी बेहतरीन छवि बनाने वाले प्रोड्यूसर बोनी कपूर का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हम पांच से की थी। साल 1987 में उन्होंने अपने भाई अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई। जो काफी हिट साबित हुई। इस फिल्म से ही बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच एक नए रिश्ते की शुरूआत हुई। और 1996 में दोनों ने शादी रचा ली थी। 2018 में हुई श्रीदेवी की अचानक हुई मौत ने बोनी कपूर की भूमिका पर कई बड़े सवाल किए थे।
श्रीदेवी की मौत अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के दौरान हुई थी। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन दुबई के पांच सितारा होटल के बाथटब में डूबने से हो गया था । निधन के 12 दिन बाद एक रिश्तेदार ने श्रीदेवी के निधन को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे ।
श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे में भी सुनने को मिला था जिसमें उनके अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी की जिंदगी में दर्द की वजह बोनी कपूर थे। यहां तक कि श्रीदेवी की मां भी बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। वो नहीं चाहती थीं कि दोनों शादी करें। जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन श्रीदेवी ने और आखिरकार मां के विरोध के बावजूद भी श्रीदेवी ने बोनी से शादी की।'
वेनुगोपाल ने यह भी बताया कि श्रीदेवी जब जिंदा थीं तब वो कई परेशानियो से गुजर रही थीं। क्योकि 'बोनी कपूर ने फिल्में बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आज तक रिलीज ही नहीं हुईं। इससे बोनी को काफी बड़ा नुकसान हुआ। और इस नुकसान की भरपाई श्रीदेवी ने अपनी संपत्ति बेच कर की थी। जिसका मलाल श्रीदेवी के मन में हमेशा रहा। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।' रेड्डी ने यह भी बताया कि, 'उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी पैसे ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।'
'अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के लिए श्रीदेवी ने सारी प्रॉपर्टी बेच दी थी। यही कारण था कि श्रीदेवी ने फिर से फिल्मों में वापसी की थी।' इसके अलावा श्रीदेवी अपनी बेटियों खुशी और जाह्नवी के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। क्योकि बोनी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। वो बोनी की सेहत को लेकर फिक्रमंद थीं।'
रेड्डी ने इटंरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि श्रीदेवी के उनकी बहन श्रीलता के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे। 'जब अमेरिका में श्रीदेवी की मां का ऑपरेशन हुआ था तो डॉक्टरों ने दिमाग के गलत हिस्से की सर्जरी कर दी थी। इससे उनकी मां कभी होश में नहीं आईं। वो सिर्फ एक वस्तु बन गई थीं। इसके बाद श्री ने हॉस्पिटल पर केस कर दिया। कोर्ट ने हॉस्पिटल पर पेनाल्टी लगाई। इन पैसों को लेकर श्री और उनकी बहन के बीच मतभेद हो गया। श्री इस कंपेनसेशन के अलावा हर महीने बहन को पैसे भी भेजती थीं।'
Updated on:
11 Nov 2019 10:52 am
Published on:
11 Nov 2019 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
