
'बॉर्डर 2' पर नया अपडेट
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' पर नया अपडेट आया है। इस फिल्म में अब एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है, जिनका नाम है वरुण धवन। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। मेकर्स ने उनसे इस रोल के लिए बातचीत की है। माना जा रहा है कि एक्टर को फिल्म की कहानी भी पसंद आ गई है और उन्होंने अपने रोल के लिए हां भी कह दिया है। फिल्म में वरुण शानदार एक्शन करते दिखेंगे और ऑडियंस को उनका अनदेखा रूप देखने को मिलेगा। फिलहाल अभी मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बन रही 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के पहले पार्ट यानी बॉर्डर की बात करें तो यह 27 साल पहले रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार शामिल थे। यह फि्लम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी थी।ठ
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ की हुई एंट्री, सनी देओल के साथ जमेगी जोड़ी
जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' 10 करोड़ रुए की लागत में बनी थी। वहीं इसके घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 65.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
Published on:
17 Aug 2024 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
