Border 2 Movie Update: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अभी तक खबर आ रही थी कि 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना होंगे। हालांकि, अभी तक आयुष्मान खुराना के नाम की मोहर लगी भी नहीं थी कि फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ जुड़ गए हैं। वह इस फिल्म में खास रोल निभाने वाले हैं।