अगर ट्रेड की बात करें तो वो मान रही है कि जुड़वा 2 बहुत ही जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इसके साथ-साथ ही ट्रेड यह भी मान रहा है कि फिल्म जुड़वा 2 वरुण धवन के करियर की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म साबित होगी। अभी तक ब्रदीनाथ की दुल्हनिया के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 116.68 करोड़ की कमाई की थी। ऐसा माना जा रहा है कि जुड़वा 2 बहुत ही जल्द इस कमाई को पार कर जाएगी। 100 करोड़ की कमाई करने साथ ही जुड़वा 2 रईस, बद्रीनाथ की दुल्हिनयां, जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेमकथा, हिंदी मिडियम और काबिल के क्लब में शामिल हो जाएंगी। जो साल 2017 की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं।