
जवान के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है
Jawan Box Office Collection Day 2: 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। ये फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। जो गदर 2 नहीं कर पाई वह जवान (Jawan) ने कर दिया। पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर जवान ने 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं Sacnilk ने 8 सितंबर दूसरे दिन के ट्रेंड के हिसाब से फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा जारी किया है। दूसरे दिन की कमाई का अर्ली ट्रेंड भी आना शुरू हो गया है। वीकेंड पर जवान बालीवुड के इतिहास में जो ऐसे रिकॉर्ड बनाएगी जो शायद ही टूट पाना मुश्किल होगा। जवान ने फिर धुआंधार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी है।
Jawan Box Office Collection Day 2: ‘जवान' आज यानी 8 सितंबर को 45 करोड़ तक कलेक्शन कर सकती है। ये अभी अर्ली ट्रेंड है। ये कलेक्शन रात तक बढ़ सकता है। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 120.00 करोड़ हो जाएगा। ये कलेक्शन वीकेंड में और बढ़ जाएगा।
शाहरुख खान की जवान का कलेक्शन वीकेंड तक बढ़ने वाला है। इस फिल्म को 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इंडिया में ही वीकेंड तक इसका इतना कलेक्शन हो जाएगा कि यह सबसे बड़ी हिट साबित होगी।
Published on:
08 Sept 2023 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
