
Box Office collection Report Sunday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' जबरदस्त कमाई कर रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने आज रविवार को जबरदस्त कमाई की है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 11वें दिन, 17 सितंबर को 35 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद 'जवान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन में कुल कलेक्शन 475 करोड़ हो गया है।
7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 53 और शनिवार को 77 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई 33 करोड़ रही। इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई गिरकर 26 करोड़, सावतें दिन बुधवार को 23 करोड़ कमाए। गुरुवार को 21 और शुक्रवार को फिल्म की कमाई 20 करोड़ रही। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़त दिखी और फिल्म ने 32 करोड़ कमाए।
गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' की कमाई में रविवार को बढ़ोतरी हुई है। बीते कई दिनों से गदर-2 की कमाई 50 लाख तक सिमटी हुई थी। रविवार को फिल्म ने एक करोड़ का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 519 करोड़ है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने 24वें दिन, 17 सितंबर को 86 लाख का कलेक्शन किया है। 'ड्रीम गर्ल 2' का इंडिया में कुल कलेक्शन 103 करोड़ है।
Published on:
17 Sept 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
