6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sushant Singh Rajput को डिप्रेशन का मरीज बताने पर फूटा फैंस का गुस्सा, Flipkart के Boycott की उठी मांग

Sushant Singh Rajput भले ही आज इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। बॉलीवुड से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी में अपना नाम कमा लिया था, एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से उन्हें देश के घर-घर में पहचान मिली। उन्हें आज भी फैंस याद करते हैं। इस बीच ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कुछ ऐसा कर दिया है सुशांत के फैन्स कंपनी पर नाराज हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
T-shirt With Sushant Singh Rajput's Photo Surfaces

T-shirt With Sushant Singh Rajput's Photo Surfaces

भले ही आज एक्टर इस दुनिया में हों, लेकिन फैंस का उनके प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। इसके चलते फैंस का गुस्सा फ्लिपकार्ट पर निकला है। दरअसल में फ्लिपकार्ट में बेची जा रही एक टी-शर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को डिप्रेशन के साथ जोड़ा है, जो फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। फ्लिपकार्ट पर एक सफेद रंग की टी-शर्ट जो कि गोल गले की है। इसपर Sushant Singh Rajput की तस्वीर छपी हुई है जिसपर लिखा हुआ है, 'डिप्रेशन डूबने के जैसा है।'

Sushant Singh Rajput के फैन्स का सोशल मीडिया पर कहना है कि उनके फेवरिट स्टार डिप्रेशन के मरीज नहीं बल्कि 'बॉलीवुड माफिया' के शिकार हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट फ्लिपकार्ट' ट्रेंड कर रहा है। अब ये विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां तक लोग FlipKart के खिलाफ FIR तक दर्ज करा रहे हैं। कई लोगों ने तो ई-कॉमर्स कंपनी को गलत मेसेज फैलाने के लिए नोटिस भी भिजवा दिया है।

लोग कंपनी को इसपर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक आम और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं आज रात फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजूंगा।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देश अभी सुशांत की दर्दनाक मौत के सदमे से उबरा भी नहीं है। हम न्याय के लिए आवाज उठाते रहेंगे। फ्लिपकार्ट को इस जघन्य अपराध के लिए शर्म आनी चाहिए और माफी मांगते हुए वादा करना चाहिए कि ऐसा आगे कभी नहीं होगा।'

सुशांत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर मृत पाए गए थे। इस मामले की अभी जांच चल रही है। सुशांत सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म 'काय पो छे' से से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और फिल्मों में सक्रिय हो गए। 14 जून साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि अभिनेता नहीं रहे हैं। बॉलीवुड में सात साल की जर्नी में सुशांत सिंह राजपूत ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (2020) थी और यह उनकी मृत्यु के लगभग एक महीने बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।