
mika singh
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह इन दिनों विवादों में हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान मीका पाकिस्तान के कराची में एक विवाह समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने गए थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय यूजर्स ने उनकी काफी आलोचना की थी। इसके बाद जब वे वापस भारत लौटे तो उन्होंने एक वीडियो और अपलोड किया था। बता दें कि मीका ने वाघा से अटारी में प्रवेश करने के बाद ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए थे।
हालांकि सिंगर ने अपनी आलोचना पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। इस बीच बीएसफ के एक अधिकारी ने ने मीका के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। ज्ञातव्य है कि दोनों देशों में तनाव के चलते पाकिस्तान से भारत के बीच के सभी यातायात साधन रोक दिए हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के चलते दोनों देशों के बीच भारी तनाव है।
बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक मीका नौ अगस्त को लौटे थे। उससे एक दिन पहले उन्होंने कराची में अपने दल के साथ एक अरबपति की बेटी के विवाह समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। अरबपति पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कथित रूप से रिश्तेदार हैं। ऐसे में जब दोनों देशों के बीच यातायात के सभी साधन बंद थे तो वे पैदल ही लौटे होंगे।
मीका ने भारत लौटने के बाद वीडियो पोस्ट करते हुए शीर्षक में लिखा, ‘भारत माता की जय। इतने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का धन्यवाद। स्वतंत्रता दिवस की एक बार फिर शुभकामनाएं और हमारे जवानों को सलाम। वे कोई त्योहार नहीं मना पाते, ऐसा केवल हम सभी का जीवन बेहतर बनाने के लिए। जय हिंद।’
Published on:
18 Aug 2019 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
