25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या! केयरटेकर ने ऐश्वर्या और अभिषेक को नहीं घुसने दिया उनके ही घर में

अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या संग अपने घर गए लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 Feb 2018, 11:58 AM IST

Abhishek and aishwarya

Abhishek and aishwarya

बच्चन परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। वहीं पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार में विवादों की भी खबरें आ रही हैं। अभिषेक बच्चन को लेकर भी खबरें आती रहती हैं। बता दें कि जब अभिषेक के ससुर कृष्ण राय का निधन हुआ था तो उस समय अभिषेक के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वे उसे शायद ही कभी भूल पाएंगे। दरअसल अभि‍षेक अपने ससुर कृष्ण राज राय का अस्थि विसर्जन करने पहुंचे थे। इस दौरान वे अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या संग वहन स्थित उनके अपने घर गए लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। दरअसल उस मकान के केयर टेकर कृष्ण कुमार पांडेय ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। इसके बाद वे बाहर से ही मुंबई निकल गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन 1939 में कटघर वाले मकान को छोड़कर क्लाइव रोड स्थित बंगले में किराए पर रहने आ गए। बच्चन परिवार इस बंगले में 1956 तक रहा। एक बार जब अमिताभ अपनी कन्वेसिंग के लिए इलाहाबाद आए थे, तो उन्होंने इस मकान को अपना बताया था। इससे बंगले के मालिक शंकर तिवारी उनसे काफी नाराज हो गये थे और उन्होंने कहा था की इस बंगले का मालिक मैं हूं और कई वर्षों पहले बाबू जी और अमिताभ यहां 16 रुपए देकर किराए पर रहा करते थे। उसी समय से इस बंगले के मालिक ति‍वारी जी ने बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य की इस बंगले में एंट्री पर रोक लगा दी थी। हालांकि शंकर तिवारी इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आज भी उनका केयर टेकर कृष्ण कुमार पांडेय उनके बनाये इस नियम का पालन अच्छे से कर रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। अभिषेक जन्मदिन मनाने के लिए आॅस्ट्रेलिया गए। अभिषेक के साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या भी आॅस्ट्रेलिया गई। वहीं अमिताभ और जया बच्चन इस बार बर्थडे पर अपने बेटे के साथ नहीं थे। अमिताभ और जया मुंबई में ही थे। हांलांकि अमिताभ ने अभिषेक को ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और एक प्यारा सा मैसेज भी दिया।