
Social Mediua पर बेबाक राय और विवादित टिप्पणी से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ( Payal Rohatgi ) एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म एक्ट्रेस और Bigg Boss Fame पायल रोहतगी ने कुछ ऐसा ही विवादित बयान दिया है। विवादित बयान देने को लेकर पायल के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। आप भी जानना चाहेंगे आखिर क्या है और किसके बारे में है वो विवादित बयान...
View this post on InstagramA post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on
दरअसल, फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी ने नेहरू परिवार पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी की है। पायल रोहतगी पर आरोप है कि स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू ( Freedom fighter Motilal Nehru ) की धर्मपत्नी और उनके परिवार पर अश्लील व धर्मविरोधी टिप्पणी की है। इस पर पायल के खिलाफ राजस्थान के बूंदी में केस भी दर्ज हुआ है। मामला युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया।
View this post on InstagramA post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on
मिली जानकारी के अनुसार गांधी जयंती पर बूंदी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। जिसमें बताया कि "सोशल मीडिया पर देश की राष्ट्रीय एकता व अखंडता के विपरीत प्रभाव डालने वाला, महिलाओं के चरित्र हनन करने वाला, अश्लीलता फैलाने वाला, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो 21 सितम्बर को फेसबुक पर पोस्ट किया गया। इस बयान से भारत और रूस के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। इस पोस्ट में हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।"
View this post on InstagramA post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on
ट्विटर ( Twitter ) पर 6 सितम्बर को पायल के अकाउंट से इस विषय में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल के बाद पायल के खिलाफ आईटी एक्ट 66 व 67 में मुकदमा दर्ज कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उक्त मामले में दोषी पाए जाने पर 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
Published on:
12 Oct 2019 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
