29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जान्हवी कपूर, गोविंदा और रश्मिका मंदाना सहित सेलेब्स हुए स्पॉट

बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही मुंबई शहर में स्पॉट किए गए। इनमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, गोविंदा और उनकी पत्नी, रश्मिका मंदाना, किम शर्मा और सीमा खान को फोटोग्राफर्स ने आउटिंग पर क्लिक किया। देखें सेलेब्स फोटोज

3 min read
Google source verification
,

,

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स को हाल ही मुंबई में आउटिंग पर फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इन बॉलीवुड सेलेब्स में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए गोविंदा अपनी पत्नी के साथ, किम शर्मा और सीमा खान को शहर में अलग—अलग जगह स्पॉट किया गया। अपनी आउटिंग पर सेलेब्स ने मौके के अनुसार ड्रेसअप किया हुआ था। आइए देखते हैं उनकी फोटोज:

जान्हवी कपूर

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को बांद्रा में एक क्लिनिक से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने इस दौरान रिप्ड जिंस और वाइट टीशर्ट कैरी किया हुआ था।

जान्हवी को इसी ड्रेस में एयरपोर्ट पर भी देखा गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक शूट और मैचिंग कलर मास्क पहना था।

एक्ट्रेस हाल ही अपनी बहन के साथ समय बीताने अमरीका गईं थीं। यहां वे लॉस एंजिलिस और न्यूयॉर्क गईं। पिछले सप्ताह वह मालदीव होकर आईं थीं। वहां से उन्होंने कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा

हाल ही में गोविंदा कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद पहली बार वह सार्वजनिक रूप से स्पॉट किए गए। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा थीं। दोनों ने वाइट और डेनिम आउटफिट कैरी किया था। मास्क और चश्मा भी एक जैसा ही था। ये कपल एयरपोर्ट पर जाते हुए स्पॉट हुए। दोनों ने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। गोविंदा के कोरोना से ठीक होने पर उनकी बेटी टिना ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिता के जल्द ठीक होने की वजह उनका हैल्दी लाइफस्टाइल, हाई इम्युनिटी और प्राणायाम है।' चंडीगढ़ में एक सॉन्ग की शूटिंग कर रहीं टीना ने खुद को सुरक्षित रखने को लेकर बताया कि हम सारे सुरक्षा उपायों को अपना रहे हैं। बॉयो-बबल में शूट हो रहा है और जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो किया जा रहा है। इसके बाद मैं पंजाब जाकर गाने का कुछ हिस्सा शूट करूंगी और फिर मुंबई जाकर पापा को गले लगाना चाहती हूं।'

रश्मिका मंदाना

दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड मूवीज में भी नजर आने वाली हैं। इसीलिए वह कई बार मुंबई में काम के सिलसिले में स्पॉट की जाती हैं। रश्मिका के पास फिलहाल अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'गुड बाय' है। इसकी घोषणा हाल में ही की गई है। इसके अलावा उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'मिशन मजनू' है। साउथ फिल्मों में उनकी नई फिल्म अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा' होगी।

सीमा खान

फैशन डिजाइन सीमा खान को मुंबई के बांद्रा में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया।

किम शर्मा

एक्ट्रेस किम शर्मा को भी बांद्रा में स्पॉट किया गया।