
चांद मेरा दिल कलेक्शन डे 2
Chand Mera Dil box office collection day 2: बॉलीवुडकी उभरती अभिनेत्री अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी इन दिनों अपनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर चर्चा में है। 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाने की कोशिश कर रही है। फिल्म के निर्देशक विवेक सोनी हैं, जो इससे पहले 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्में बनाकर अपनी पहचान बना चुके हैं।
'चांद मेरा दिल' की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ हुई थी। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज कराई थी। फिल्म का यह कारोबार काफी हद तक 'ठीक-ठाक' माना गया। इसके बाद शनिवार को भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने करीब 3.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इस तरह दो दिनों के अंदर इस फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 6.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 7.30 करोड़ रुपये के पार हो गया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या 'चांद मेरा दिल' अपने पहले वीकेंड और आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करके बजट की भरपाई कर पाएगी।
'चांद मेरा दिल' इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले दो युवाओं, आरव और चांदनी की कहानी है। फिल्म की शुरुआत दोस्ती और फिर प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है। इसके बाद कहानी एक इमोशनल मोड़ लेती है, जहाँ दोनों नायक-नायिका अपने करियर के सपनों को दरकिनार कर शादी और नई जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करते हैं। यह कहानी प्यार, अलगाव और मैच्योरिटी के सफर को दर्शाती है।
फिल्म में अनन्या और लक्ष्य की फ्रेश केमिस्ट्री को फैंस पसंद कर रहे हैं। इनके अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़ और आशीष दुबे जैसे कलाकार भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। भले ही फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले हों, लेकिन यह वीकेंड पर अपनी थोड़ी बहुत कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
Updated on:
24 May 2026 08:06 am
Published on:
24 May 2026 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
