
Charu Asopa and Rajeev Sen living separately family upset
नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की भाभी चारू असोपा (Charu Asopa) कुछ वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) के साथ चारू की कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल (Rajeev Charu viral photos) हो चुकी हैं। शादी के बाद दोनों के बीच बहुत प्यार देखने को मिला था। लेकिन पिछले कुछ वक्त से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं (Charu Rajeev living separately) और चारू के परिवारवाले, दोस्त सभी उनको लेकर बेहद चिंतित (Charu family and friends upset for her) हैं। बीते दिनों लगातार सेलेब्स की सुसाइड की खबरों ने सभी को हैरान और परेशान किया है। ऐसे में जो कलाकार कोविड-19 के वक्त में अकेले रह रहे हैं उन्हें लेकर उनके करीबी फिक्रमंद हैं। चारू ने बताया कि उनके लेकर उनके घरवालों का क्या हाल है।
दरअसल हाल ही में चारू असोपा ने स्पॉटबॉय से बातचीत में बताया कि वो और राजीव अलग रह रहे हैं ये बात सब जानते हैं। राजीव दिल्ली में हैं और मैं मुंबई में हूं। अभी हमारे बीच जो भी प्रॉब्लम्स थी वो सुलझ नहीं पाई (Charu issues with Rajeev not resolved yet) हैं। मैं अब भगवान के इशारे का इंतजार कर रही (Charu said waiting for God directions) हूं। मैंने इस बारे में सोचना बंद कर दिया है। मैं खुद भगवान से पूछ रही हूं अब आगे क्या? (Charu Asopa said asking God ab aage kya) अभी मुझे भी नहीं पता कि क्या करने वाली हूं।
View this post on Instagramमशगूल हूं मैं आजकल खुद को तराशने में , अब टूट जाऊं या निखर जाऊं , कहानी यकीनन लाजवाब होगी...😊
A post shared by Charu Asopa sen (@asopacharu) on
वहीं चारू ने आगे बताया कि उन्हें लेकर उनकी फैमिली बेहद परेशान है। सुशांत सिंह राजपूत और समीर की सुसाइड (Sushant Singh and Samir suicide) की खबर के बाद से चारू के करीबी उन्हें लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दोस्तों को लगता है कि कहीं मैं भी कुछ कर ना लूं इसलिए वो मुझे फोन करके पूछते रहते (Charu family friends afraid due to her isolation) हैं कोई समस्या हो तो बताओ। मुझे अच्छा लगता है कि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं जो मेरा ख्याल रख रहे हैं। मैं फिलहाल अकेले ही रह रही हूं और पूरा फोकस अपने काम पर दे रही हूं। हालांकि ऐसे वक्त में मेरी फैमिली और दोस्त मुझे लेकर काफी डरे हुए हैं। वो मुझे हर रोज फोन करते हैं और मेरा हालचाल लेते हैं। सुष्मिता सेन के बारे में बात करते हुए चारू ने बताया कि मैं उनसे जब भी बताती हूं कि मेरे बारे में सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें हो रही हैं तो वो मुझे इग्नोर करने की सलाह (Sushmita Sen adviced Charu to ignore social media talks) देती हैं।
बता दें कि राजीव और चारू ने पिछले साल 2019 में गोवा में शादी (Charu Rajeev marriage in Goa) की थी। हालांकि कुछ महीने बाद के प्यार के बाद दोनों के बीच कुछ अनबन हुई और वो अलग रहने लगे। राजीव ने तो अपने इंस्टाग्राम से दोनों की सभी फोटोज को डिलीट कर भी दिया।
Published on:
14 Aug 2020 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
