फिल्म को लेकर एक्साइटेड
चित्रागंदा से जब फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने दोनों ही फिल्में देखी हैं और मुझे बहुत पसंद भी आई थीं। दरअसल मुझे इस किस्म की फिल्में बहुत पसंद हैं, खासकर जिसमें ग्रे कैरक्टर इतने एक्साइटिंग हों। फिल्मों में हम अच्छे-अच्छे किरदार तो देखते रहते हैं। फिल्मों में ये या तो हीरो होते हैं या फिर विलेन। वहीं साहेब बीबी की बात करें, तो सारे किरदार विलेन भी हैं और हीरो भी, जो बेहद ही दिलचस्प होता है। वहीं तिग्मांशु की फिल्मों के डायलॉग और किरदारों की एक अलग ही दुनिया होती है।