6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Classic Film: अमिताभ को याद आए ‘शोले’ के वो सुनहरे पल…

शोले बॉलीवुड की एक कालजयी फिल्म है...41 साल बाद भी दर्शकों के लिए यह फिल्म पुरानी नहीं पड़ी...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Aug 16, 2016

sholay

sholay

मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म 'शोले' की रिलीज को सोमवार को 41 साल पूरे हो गए हैं और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इसकी शूटिंग के दौरान के कुछ खास पलों को याद किया। रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म के संवाद आज भी लोगों की जुबान पर हैं, जिन्हें पटकथा लेखक सलीम और जावेद अख्तर ने लिखा।इस फिल्म में प्यार, दोस्ती और बदले की कहानी को ऐसे दर्शाया गया है कि अब तक बॉलीवुड में इससे प्रभावित होकर न जाने कितनी फिल्में बनाई गईं, लेकिन कोई भी फिल्म शोले की चमक को फीका नहीं कर सकी। आज भी जब कभी शोले टीवी पर आती है, तो लोग बड़े चाव से देखने बैठ जाते हैं।





बहरहाल, अमिताभ ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "फिल्म 'शोले' को 41 साल पूरे। 15 अगस्त को हुई थी रिलीज।" इस फिल्म में अमिताभ ने जय का किरदार निभाया था, वहीं धर्मेंद्र को वीरू के किरदार में देखा गया था। जय-वीरू की जोड़ी पर्दे पर जीवंत है। इसके अलावा इस फिल्म में हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अजमद खान भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं, बल्कि जनरल नॉलेज तक पैठ रखती है। आज से करीब एक दशक पहले इस फिल्म से जुड़ा एक सवाल इंटरव्यू के दौरान आईएएस कंडी डेट से पूछा गया था। कंडीडेट ने सवाल का जवाब सही दिया था। आज वही सवाल आपके सामने है। ऐसे बहुत कम लोग होंगे, जो फिल्म शोले न देखी हो। कई लोग तो ऐसे भी होंगे, जो कई बार देखी होगी। तो फिर जोर डालिए अपने दिमाग पर...बिगनिंग से लेकर क्लाइमैक्स तक के सभी सीन को ताजा करिए...हो सकता है आपको जवाब मिल जाए।
सवाल है-
फिल्म 'शोले' में डबल रोल किसका है?


ये भी पढ़ें

image