12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉमेडियन Anubhav Singh Bassi की जिंदगी में आया प्यार! इस यूट्यूबर संग लेंगे सात फेरे

Anubhav Singh Bassi: कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी शादी करने जा रहे हैं। उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। वह जल्द फेमस यूट्यूबर- एक्ट्रेस संग सात फेरे लेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी करेंगे शादी

कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी करेंगे शादी

Comedian Anubhav Singh Bassi: अनुभव सिंह बस्सी एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उनकी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरें हैं कि वह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस संग सात फेरे लेंगे। आइये जानते हैं आखिर कौन है वो जो बनेंगी अनुभव सिंह बस्सी की दुल्हनिया...

कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी जल्द करेंगे शादी (Comedian Anubhav Singh Bassi)

कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का नाम यूट्यूबर और एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और शादी करने वाले हैं। रेडिट पोस्ट पर दावा किया गया है कि कुशा और अनुभव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, कुशा कपिला और बस्सी गोवा में छुट्टियां मनाने गए थे। दोनों के बीच की नजदीकियों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द कपल शादी करने वाला है। अनुभव सिंह बस्सी की फैन फॉलोइंग की बात करे तो इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब चैनल पर उनके करीब 5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। अनुभव ने 2023 में आई रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में भी शानदार रोल निभाया था।

यह भी पढ़ें:फेमस डायरेक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

यूट्यूबर कुशा कपिला फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। कुशा कपिला ने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से साल 2023 में तलाक ले लिया था। कुशा का नाम एक्टर अर्जुन कपूर से भी जुड़ चुका है। इस खबर को एक्ट्रेस मे महज अफवाह बताया था।