10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Commando 3 Trailer Released : विद्युत और अदा के एक्शन से भरपूर है ‘कमांडो 3’ का ट्रेलर, देखें वीडियो

सोशल मीडिया फिल्म का ट्रेलर वायरल हो रहा है। दर्शकों को भी यह ट्रेलर पसंद आ रहा है। आदित्य दत्त ने इस फिल्म का.....
2 min read
Google source verification
Commando 3 Traile

Commando 3 Traile

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म 'Commando 3' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में विद्युत देश के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक्शन सीन्स की बात करें तो ये काफी दमदार लग रहे है। इस फिल्म में विद्युत के साथ एक्ट्रेस अदा शर्मा भी एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म में अंगार धर एक खतरनाक आतंकवादी के किरदार में विद्युत से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया फिल्म का ट्रेलर वायरल हो रहा है। दर्शकों को भी यह ट्रेलर पसंद आ रहा है। आदित्य दत्त ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। विद्युत और अदा के अलावा अंगीर धर, गुलशन देवइया भी फिल्म के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

हाल ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना फर्स्ट लुक और कैरेक्टर रीवील किया। पोस्टर शेयर करते हुए अदा ने लिखा, 'नाम है रेड्डी, भावना रेड्डी, क्या आप इससे दो दिनों बाद मिलने के लिए तैयार हैं।' आपको बता दें कि इससे पहले भी 'कमांडो 2' में अदा शर्मा और विद्युत जामवाल ने फिल्म में धमाकेदार एक्शन किया था, अब जल्द ही इस फिल्म में ये जोड़ी दोबारा नजर आने वाली है। विद्युत अक्सर ही एक अलग लेवल के एक्शन के साथ नजर आते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग