2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BDay Special : इसलिए अचानक से बोनी कपूर ने रचाई थी श्रीदेवी से शादी

बर्थडे स्पेशल : इसलिए अचानक से बोनी कपूर ने रचाई थी श्रीदेवी से शादी....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Nov 11, 2017

Sridevi_Boni

Sridevi_Boni

बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर 61 साल के हो गए हैं। फिल्मों से कहीं ज्यादा वे अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चित रहे हैं। उनका जन्म 11 नवंबर को मेरठ में हुआ था। बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई और वांटेड जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। बोनी ने अपनी पहली फिल्म 1980 में बनाई थी। इस फिल्म का नाम 'हम पांच' था। बोनी की पहली शादी शौरी कपूर से हुई थी। श्रीदेवी उनकी दूसरी पत्नी है। एक वक्त था जब हर कोई श्रीदेवी का दीवाना हुआ करता था। बोनी भी श्रीदेवी को दिलोजान से चाहते थे, लेकिन श्रीदेवी उनसे प्यार नहीं करती थीं। लेकिन बोनी ने हार नहीं मानी और आखिरकार श्रीदेवी को अपना बनाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी अचानक क्यों हुई थी।

नहीं ना! तो आइए जानते हैं कि क्यों बोनी ओर श्रीदेवी ने अचानक रचाई शादी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस बात का किसी को पता नहीं चले इसलिए उन्होंने अचानक से 1996 में शादी रचाई थी। अब श्रीदेवी और बोनी कपूर का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में आता है। श्रीदेवी के दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। वहीं बोनी कपूर के पहले पत्नी से भी दो बच्चे हैं अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर।

बोनी के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको दोनों की लवस्टोरी से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। बताते चले कि बोनी ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी को पागलों की तरह प्यार करते थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक हैरतअंगेज कदम उठाया था।

ये बात उस समय है कि जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया था कि वह श्रीदेवी के नजदीक रहने और उनके दिल में जगह बनाने के लिए कुछ भी करेंगे। इसके लिए उन्होंने मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी को कास्ट करने का फैसला किया। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।