
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते जहां देश के सभी नागरिक घरों में हैं। वहीं इस महामारी के बीच कई लोग ऐसे हैं, जो दिन रात अपना फर्ज निभा रहे हैं। जिसमें डॉक्टर्स, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मचारी और जरूरत के सामानों को सप्लाई करने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे में गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कोरोना वॉरियर्स को दिस से धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने बाकी लोगों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए कहा। उनकी इस मुहिम का असर भी देखने को मिल रहा है।
बॉलीवुड के सितारे अब आगे आकर कोरोना जैसी महामारी के दौरान काम कर रहे लोगों को धन्यवाद कर रहे हैं।
कटरीना कैफ
एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर की है। जिसमें मुंबई कोरोना वायरस के बीच दिन रात काम कर रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा- 'शुक्रिया मुंबई पुलिस। मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस के जब्जे को सलाम, जो दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' तो कुछ इस तरह कटरीना ने मुंबई पुलिस को दिल से धन्यवाद कहा।
View this post on InstagramA post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
जितेंद्र और एकता कपूर
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र और एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भी मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस को दिल से धन्यवाद कहा। एकता ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके साथ पिता जितेंद्र भी हैं और दोनों मिलकर पुलिस का धन्यवाद कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एकता ने लिखा- 'थैंक्यू मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस। आज बड़ी रात है। घर से दुआ मांगिए और हमें दुआ में याद रखना। जय महाराष्ट्र जय हिंद।'
View this post on InstagramAaaj badi raat hai! Ghar se dua mangiye n Hume dua mein yaaa rakhna! JAI MAHARASHTRA JAI HIND
A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए मुबंई पुलिस को शुक्रिया कहा। अर्जुन ने पुलिस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मुंबई और देश के बाकी राज्यों की पुलिस हम आपको आपकी जब्जे, सुरक्षा और लगातार रोजाना काम करने के लिए और लोगों की सुरक्षा के लिए धन्यवाद करते हैं। एक्टर ने आगे लिखा- सुरक्षित रहिए, जय हिंद।'
इसके अलावा कृति सेनन, विक्की कौशल और बाकी स्टार्स ने भी महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस को दिल से थैंक्यू कहा।
Published on:
10 Apr 2020 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
