
सुपरस्टार रजनीकांत
Rajinikanth film Jailer Release: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ आज देशभर में रिलीज हो रही है। दो साल बाद रजनीकांत ने 'जेलर' से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। 'थलाइवा' की फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी के साथ एक्साइटेड फैंस ने रजनीकांत की 'जेलर' का ट्रेडिशन वेलकम किया है।
रजनीकांत की 'जेलर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही गुरुवार को केरल और तमिलनाडु के सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में फैंस उमड़ पड़े है। सुपरस्टार रजनीकांत के कई फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों में पहुंचे हुए हैं, जबकि कुछ फैंस को दरवाजों को धक्का देकर और थिएटर में भागते हुए देखा गया।
जानिए जापानी जोड़ा ने क्या कहा
इसी बीच एक जापानी जोड़ा रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर' देखने के लिए ओसाका से चेन्नई पहुंचा है। जापान के रजनीकांत फैन क्लब लीडर यासुदा हिदेतोशी ने पीटीआई को बताया, ''जेलर फिल्म देखने के लिए हम जापान से चेन्नई आए हैं।''
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर ने पहले ही भारत में 14.18 करोड़ रुपये की इंप्रेसिव प्री-बुकिंग हासिल कर ली है। फिल्म के तमिल वर्जन 5 लाख 91 हजार 221 टिकटों की बिक्री से 12.82 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। जबकि इसके तेलुगु वर्जन ने 77 हजार 554 टिकटों की बिक्री के माध्यम से एडवांस बुकिंग में 1.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ कुल मिलाकर शेल्फ से 6 लाख 68 हजार 775 टिकटें बिकीं हैं।
सिनेमाघरों को भेजा था नोट
कुछ दिन पहले तमिलनाडु फिल्म एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ने राज्य के सभी सिनेमाघरों को एक नोट भेजा था, जिसमें उनसे फिल्म को सभी सिनेमा हॉलों में रिलीज करने की अपील की गई थी। नेल्सन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्ल्म का बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी चर्चा है।
कर्मचारियों के लिए छुट्टी की अनाउंसमेंट
यह फिल्म निर्देशक नेल्सन के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म ओरिजनली तमिल और डब तेलुगु और हिंदी वर्जन में रिलीज हो रही है। इसके गानों को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक चेन्नई और बेंगलुरु के ऑफिसों ने ‘जेलर’ की रिलीज के दिन 10 अगस्त को अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी की अनाउंसमेंट की है।
इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। वहीं फिल्म में साउथ के मशहूर स्टार मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे। ‘जेलर’ में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन और योगी बाबू अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Published on:
10 Aug 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
