29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषि कपूर के निधन के बाद बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता को किया याद, तस्वीरें शेयर कर कही दिल की बात

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था बेटी रिद्धिमा कपूर ने शेयर की तस्वीरें

2 min read
Google source verification
riddima_rishi_final_1.jpg

नई दिल्ली। ऋषि कपूर के निधन के बाद अपने पिता से काफी दूर रहीं उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अब दिल्ली से मुबंई पंहुच चुकीं हैं। लॉकडाउन के चलते वो अपने पिता के अंतिम दर्शन नही कर पाई थी। जिसका उन्हें काफी अफसोस हो रहा है। अपनी पिता की पुरानी यादों को तस्वीरे के जरिए शेयर करते हुए अब वो अपना दुख व्यक्त कर रही हैं।

रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता संग सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। और उस तस्वीर में लिखा है- मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा।

इसके अलावा रिद्धिमा उन दिनों को भी याद कर रही है जब वो अपने पिता के साथ रहते हुए हसीन पलो को एन्जॉव कर रही थी जो सिर्फ अब यादें बनकर रह गई है।

View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुई अपने दिल का दर्द बया किया हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- End of our story यानी हमारी कहानी का अंत। नीतू का यह इमोशनल पोस्ट आखें नम कर देने वाला है।

ऋषि कपूर के यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार काफी सदमें के दौर से गुजर रहा है।

बेटी रिद्धिमा कपूर के घर आने के बाद ऋषि कपूर के निधन के चौथे दिन प्रेयर मीट रखी गई। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। जिसमें नीतू कपूर के साथ रणबीर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों के बीच में ऋषि कपूर की तस्वीर रखी हुई है।

बता दें कि जिस समय ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में 1 मई को हो रहा था उस दौरान उनकी बेटी अपने पिता के अंतिम संस्कार में सम्मलित नही हो पाई थी। उनके अंतिम संस्कार के समय में नीतू कपूर, रणबीर कपूर के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैफ अली खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन मौजूद रहे। रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम दर्शन वीडियो कॉलिंग के जरिए ही कर पाईं थी ।