जब दीपक तिजोरी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, तब ये शाहरुख और आमिर खान को भी टक्कर देते थे। जिस फिल्म में दीपक तिजोरी उनके साथ काम करते थे, लोग इन्हीं की चर्चा करते थे। इतना ही नहीं, फिल्म फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ या फिर कभी हां, कभी ना फिल्म में शाहरुख और आमिर से ज्यादा दीपक तिजोरी ने सुर्खिया बटोरी थी, लेकिन आज वही दीपिक तिजोरी गुमनामी की ज़िंदगी जीने को मजबूर हैं। बता दें कि दीपक तिजोरी का जन्म 28 अगस्त, 1961 में हुआ था, जिसकी वजह से वे आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।