scriptधोनी संग दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें आईं थीं सामने, एक्ट्रेस के कहने पर काटे थे लंबे बाल! | Deepika Padukone And Mahendra Singh Dhoni Affairs Rumours | Patrika News
बॉलीवुड

धोनी संग दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें आईं थीं सामने, एक्ट्रेस के कहने पर काटे थे लंबे बाल!

दीपिका पादुकोण का नाम भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी संग भी जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर्स खबरों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। अक्सर दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाता था। जिसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने खास वजह से दीपिका से दूरी बना ली थी।

Sep 18, 2021 / 01:18 pm

Shweta Dhobhal

Deepika Padukone

Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का क्रिकेटर्स के साथ खास संबंध है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो क्रिकेटर्स संग शादी कर अपना फिल्मी करियर भी छोड़ चुकी हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर हेजल कीच समेत कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं। जिन्होंने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों संग शादी की है। वैसे एक वक्त ऐसा था जब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का भी कई क्रिकेटर्स संग जुड़ा था। दीपिका का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी जुड़ा था। हालत ऐसे थे कि लोग दीपिका को मिसेस धोनी तक कहने लगे थे।

dee.jpg

धोनी को डेट कर तुकी हैं दीपिका पादुकोण

एक रैंप वॉक में दीपिका पादुकोण और महेंद्र धोनी साथ में नज़र आए थे। जिसके बाद से दीपिका और धोनी के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। वैसे दीपिका से पहले धोनी का नाम कई और एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ चुका है। एक्ट्रेस असिन और राय लक्ष्मी संग भी धोनी का नाम जुड़ चुका है। वहीं दीपिका पादुकोण को ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 मैच में धोनी को चियर करते हुए भी देखा गया है। बताया जाता है कि धोनी ने ही इस मैच में दीपिका को बुलाया था। यहीं नहीं बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण ने ही धोनी के लंबे बालों को कटवाया था। दीपिका को धोनी के लबें बाल पसंद नहीं थे।

d_4.jpg

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘पठान’ के लिए एक्ट्रेस Deepika Padukone ने ली बड़ी रकम, इंडस्ट्री की हैं सबसे महंगी अभिनेत्री

युवराज सिंह संग बढ़ी दीपिका पादुकोण की नज़दीकियां

दीपिका पादुकोण का धोनी के अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह संग भी नाम जुड़ चुका है। बताया जाता है कि जब दीपिका की नजदीकियां युवराज से बढ़ने लगी तो धोनी ने दूरियां बनानी शुरु कर दीं। हांलाकि दोनों के साथ ही दीपिका के रिश्तों की कभी पुष्टि नहीं हुई और अब तीनों शादी कर जिंदगी में आगे बढ़ चुके है।

 

d_3.jpg

यह भी पढ़ें

कई बड़े विवादों में फंस चुकी हैं

Deepika Padukone , नाक काटने तक की मिल चुकी है धमकी

दीपिका संग रिश्तों की खबरों पर धोनी ने दी थी सफाई

वहीं मीडिया धोनी से कई बार दीपिका संग उनके रिश्तों पर सवाल पूछ चुकी है। जिसके जवाब में धोनी ने कहा कि दीपिका और उनके बीच कुछ भी नहीं है। अक्सर मीडिया जब भी उन दोनों को साथ में देखती थी। तो वो कहानियां बना डालते थे। धोनी ने भी कहा कि उन्होने दीपिका के कहने पर बाल काटने की बात को भी नकारते हुए कहा था कि ‘मुझे कुछ नया करना था इसलिए मैंने अपनी हेयर स्टाइल बदली थी।’ बेशक धोनी का नाम कई अभिनेत्रियों संग जुड़ा हो, लेकिन आखिर मे उन्होंने साक्षी रावत से गुपचुप तरीके से शादी की। शादी के बाद साक्षी और धोनी एक बेटी के माता-पिता बने।

Home / Entertainment / Bollywood / धोनी संग दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें आईं थीं सामने, एक्ट्रेस के कहने पर काटे थे लंबे बाल!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो